फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

शहर के तापमान में लगातार गिरावट के कारण आम लोगों का ठंड के कारण जीना मुहाल हो रहा है। ऐसी विषम परिस्थिति में शहर की जानी-मानी समाज सेविका एवं राष्ट्रीय भ्रष्टाचार नियंत्रण एवं जनकल्याण संगठन उप निदेशक और समाजसेवी संगठन सृष्टि महिला विकास सहयोग समिति की अध्यक्षा रानी गुप्ता ने आज अपने सहयोगियों के साथ मिलकर बारीडीह बस्ती स्थित हरिजन बस्ती में पहुंचकर जरूरतमंद महिलाओं एवं पुरुषों के बीच कंबल वितरण किया।

मौके पर बतौर मुख्य अतिथि जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति के सिटी मैनेजर प्रकाश साहू उपस्थित रहे एवं जरूरतमंद तीस लोगों के बीच कंबल वितरण किया। उन्होंने समाजसेवी रानी गुप्ता के द्वारा जरूरतमंद लोगों के लिए किए जा रहे हैं प्रयासों की सराहना की एवं  शुभकामना दी।

कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य रूप से सामाजिक संगठन पदाधिकारी उर्मिला देवी, पूनम अग्रवाल, सदस्य सन्नी मुखी, नितिन मुखी एवं बस्ती के लोगों का विशेष सहयोग रहा। कंबल वितरण के मौके पर सैकड़ो की संख्या में बस्ती की महिला, पुरुष और युवा कार्यक्रम स्थल पर मौजूद रहते हुए सरहाना किया।

Share.
© 2026 (ਫਤਿਹ ਲਾਈਵ) FatehLive.com. Designed by Forever Infotech.
Exit mobile version