Jamshedpur : जमशेदपुर की सोनाली मुखर्जी बनीं मिसेज ग्लोबल इंडिया यूनिवर्सल 2026, उत्तराखंड में लहराया झारखंड का परचम

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

उत्तराखंड के हरिद्वार में आयोजित रनवे लुक प्रेजेंट्स “मिस्टर, मिस एंड मिसेज ग्लोबल यूनिवर्स इंडिया 2026” प्रतियोगिता में झारखंड की बेटी सोनाली मुखर्जी ने शानदार सफलता हासिल करते हुए मिसेज ग्लोबल इंडिया यूनिवर्सल 2026 का प्रतिष्ठित खिताब अपने नाम किया।

इस भव्य कार्यक्रम का आयोजन फैशन एवं पेजेंट डायरेक्टर राहुल ठाकुर द्वारा किया गया, जिसमें देशभर से प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता के विभिन्न चरणों में अपने आत्मविश्वास, व्यक्तित्व, प्रतिभा और आकर्षक प्रस्तुति के दम पर सोनाली मुखर्जी ने निर्णायकों का दिल जीत लिया।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

विजेता घोषित होने के बाद सोनाली मुखर्जी को मिसेज ग्लोबल इंडिया यूनिवर्सल 2026 का क्राउन एवं ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया गया। उनकी इस उपलब्धि से पूरे झारखंड, विशेषकर जमशेदपुर में खुशी की लहर दौड़ गई है।

सोनाली की इस ऐतिहासिक जीत ने न केवल जमशेदपुर बल्कि पूरे झारखंड का नाम राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया है। उन्होंने साबित कर दिया कि मेहनत, लगन और आत्मविश्वास के बल पर किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है। उनकी इस सफलता पर परिवार, मित्रों, शुभचिंतकों और क्षेत्रवासियों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें