WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : सोनारी थाना शांति समिति के अध्यक्ष बने डॉ अमल पात्रो और अधिवक्ता सुधीर पप्पू सचिव

SHARE:

आरके गुजराल के निधन के बाद रिक्त था पद, थाना प्रभारी ने लगाई मोहर

जमशेदपुर।

सोनारी थाना शांति समिति के नए अध्यक्ष डॉ अमल पात्रो होंगे. वहीं सचिव पद का निर्वाह अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू निभाएंगे. रविवार को शांति समिति की बैठक में यह निर्णय लिया गया. पिछले दिनों समिति के अध्यक्ष आर के गुजराल का निधन हो गया था. तब से यह पद रिक्त था. सोनारी थाना परिसर में थाना प्रभारी विष्णु रावत एवं शांति समिति के सभी सदस्यों की उपस्थिति में सर्वसम्मति से अध्यक्ष और सचिव का पद भरा गया.

Gambhir Car Associate Motion Ads

थाना प्रभारी ने अपने संबोधन में कहा कि शांति समिति ने क्षेत्र में अच्छे कार्यों से अपनी पहचान जिला प्रशासन के समक्ष बनाई है. उसी प्रकार मनोनीत अध्यक्ष एवं सचिव से आशा है कि क्षेत्र में शांति समिति अच्छा कार्य कर और प्रगति कर अपनी पहचान बरकरार रखेगी. डॉक्टर अमल पात्रो ने शांति समिति के बैनर तले चिकित्सा शिविर लगाने का आश्वासन दिया एवं सभी कार्यकर्ताओं को साथ में लेकर चलने का भी आश्वासन दिया.

सचिव सुधीर कुमार पप्पू अधिवक्ता ने अपने संबोधन में कहा कि क्षेत्र में मूलभूत समस्याओं शिक्षा एवं नशा मुक्त अभियान पर शिविर लगाकर एवं क्षेत्र में रैली कर लोगों के बीच जागरूकता अभियान चलाया जाएगा एवं सभी उपस्थित सदस्य के द्वारा मनोनीत पदाधिकारियों को आश्वासन दिया गया कि आपके दिशा निर्देश पर सभी सदस्य कार्य करने के लिए तत्पर रहेंगे. इस बैठक में थाना प्रभारी विष्णु रावत, समस्त थाना के पुलिस पदाधिकारी एवं शांति समिति के सभी सदस्य द्वारा अध्यक्ष एवं सचिव को माला पहनाकर स्वागत किया गया. इस बैठक में सरबजीत सिंह बॉबी, त्रिभुवन यादव, कविंद्र कुमार, प्रदीप लाल, बंटी शर्मा, संतोष सिंह, संजय यादव, मनदीप सिंह, दीपक यादव, संतोष जैन, मोहम्मद आजाद, मोहम्मद ताहिर, मनीष सिंह, हर्ष नायडू, सरिता देवी, प्रेमनाथ सिंह, चरणजीत सिंह, चमन गिल, सतबीर सिंह संजय पांडे, श्याम सुंदर शर्मा, जय कुमार दुबे एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर