Breaking News
Tribute to Jharkhand Minister : गिरिडीह समाहरणालय में मंत्री सुदिव्य कुमार को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि, दो मिनट का मौन रखकर आत्मा की शांति की प्रार्थना Jamshedpur : Tata Steel Hot Strip Mill JDC ने डोबो स्कूल में बच्चों संग बांटी खुशियां, शिक्षा और सामाजिक जिम्मेदारी का दिया संदेश Delhi/Jamshedpur : धालभूमगढ़ एयरपोर्ट की राह होगी आसान! सांसद विद्युत महतो ने केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव से की अहम मुलाकात Sikhism in Tamil Nadu : ਤਾਮਿਲ ਭਾਸ਼ਾ ਵਿੱਚ ਸਿੱਖ ਦਰਸ਼ਨ ਅਤੇ ਵਿਚਾਰਧਾਰਾ ਨੂੰ ਪੇਸ਼ ਕਰਨ ਵਾਲੀ ਕਿਤਾਬ ‘ਕੈਪਟਿਵੇਟਿੰਗ ਸਿੰਪਲ ਹਾਰਟਸ’ ਹੋਈ ਜਾਰੀ Delhi Gurudwara : ਸਰਨਾ ਦੇ ਦਾਅਵਿਆਂ ’ਤੇ ਕਾਲਕਾ-ਕਾਹਲੋਂ ਦਾ ਤਿੱਖਾ ਪਲਟਵਾਰ, ਸੰਗਤ ਪਹਿਲਾਂ ਵੀ ਨਕਾਰ ਚੁੱਕੀ, ਹੁਣ ਫਿਰ ਹਾਰ ਲਈ ਰਹਿਣ ਤਿਆਰ Punjab/Jharkhand : ਪੰਜਾਬ ਪੁਲਿਸ ਦੀ ਜਮਸ਼ੇਦਪੁਰ ਵਿੱਚ ਰੇਡ, ਭਰਾ-ਭਰਜਾਈ ਕਤਲ ਮਾਮਲੇ ’ਚ ਸਾਬਕਾ ਪ੍ਰਧਾਨ ਤਰਸੇਮ ਸਿੰਘ ਸੇਮੇ ਦੀ ਭਾਲ
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : डीसीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस के विद्यार्थियों ने दिया संवेदनशीलता और करुणा का संदेश

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

जमशेदपुर में भीषण गर्मी के मौसम में पक्षियों एवं मूक पशुओं की प्यास बुझाने के उद्देश्य से डिस्ट्रिक्ट सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस, बर्मामाइंस के विद्यार्थियों ने एक सराहनीय सामुदायिक सेवा अभियान चलाया। इस अभियान के अंतर्गत बर्मामाइंस,जेमको,भक्ति नगर एवं लक्ष्मी नगर क्षेत्र में कुल 50 सीमेंटेड जलपात्र (पानी के पात्र) स्थापित किए गए, ताकि पक्षियों और आवारा पशुओं को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध हो सके।

यह पहल विद्यालय के सामाजिक एवं भावनात्मक अधिगम (Social Emotional Learning – SEL) कार्यक्रम का हिस्सा थी, जिसका उद्देश्य विद्यार्थियों में सहानुभूति, करुणा एवं सभी जीवों के प्रति संवेदनशीलता का विकास करना है। इस गतिविधि के माध्यम से विद्यार्थियों को यह संदेश दिया गया कि पृथ्वी पर रहने वाले प्रत्येक जीव के प्रति हमारी जिम्मेदारी है और उनकी देखभाल करना भी मानवता का महत्वपूर्ण हिस्सा है।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

इस सेवा कार्य में विद्यालय की प्राचार्य प्रभारी श्रीमती रंजिता गांधी, शिक्षिका मोना भूमिज तथा विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विद्यार्थियों ने स्वयं जलपात्रों की स्थापना कर उनमें पानी भरने का कार्य किया तथा स्थानीय लोगों को भी नियमित रूप से इन पात्रों में पानी भरने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर श्रीमती रंजिता गांधी ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल शैक्षणिक ज्ञान प्रदान करना नहीं, बल्कि बच्चों का समग्र विकास करना भी है। ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों में दया, करुणा, सामाजिक उत्तरदायित्व एवं पर्यावरण के प्रति संवेदनशीलता विकसित करते हैं, जो उन्हें बेहतर नागरिक बनने की दिशा में प्रेरित करते हैं। विद्यालय की यह पहल समाज में मानवता, पर्यावरण संरक्षण और जीवों के प्रति प्रेम का संदेश देने वाली एक प्रेरणादायक मिसाल बनकर उभरी है।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर