Jamshedpur Special : 14 जून विश्व रक्तदान दिवस पर विशेष, इन्होंने ट्राईबल ब्लड मैन के रूप में बनाई पहचान

SHARE:

रक्तदान में आदिवासी समाज का प्रतिनिधित्व करते हैं राजेश मार्डी

फतेह लाइव (रिपोर्टर), जमशेदपुर।

सारजमदा निदिरटोला निवासी 40 वर्षीय आदिवासी युवा रक्तदाता राजेश मार्डी रक्तदान के क्षेत्र में आदिवासी बाहुल्य समाज का प्रतिनिधित्व करते हैं. वे स्वयं भी अब तक अपने जीवन काल में कुल 70वीं बार रक्तदान कर पूरे कोल्हान प्रमंडल के एकलौते आदिवासी युवा हैं. सामाजिक संस्था नई जिंदगी परिवार के संस्थापक सचिव राजेश मार्डी हर तीन या चार महीने पर रक्तदान करते रहते हैं और विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में रक्तदान शिविर आयोजित करने के लिए जाने जाते हैं.

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

इसलिए इन्हें ट्राईबल ब्लड मैन के नाम से भी जाना जाता है. वीवीडीए झारखंड का आजीवन सदस्य बनने के बाद यह ग्रामीण क्षेत्रों के आदिवासी युवाओं को अपने साथ जोड़कर रक्तदान के लिए प्रोत्साहित करते हैं और उन्हें जरूरत के समय रक्त भी उपलब्ध कराते हैं. अब तक इन्होंने लगभग 1000 से भी ज्यादा जरूरतमंद लोगों को विभिन्न अस्पतालों में रक्त उपलब्ध करा चुके हैं.

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें