Jamshedpur : झारखंड में एक लाख सक्रिय कार्यकर्ता बनाने का लक्ष्य : काशिफ रजा, साकची में आजाद समाज पार्टी का सदस्यता अभियान चला,देखें – video

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

जमशेदपुर के साकची बिरसा चौक पर भीम आर्मी के 9वीं स्थापना दिवस के अवसर पर भीम आर्मी के राष्ट्रीय अध्य्क्ष विनय रतन सिंह के द्वारा आज़ाद समाज पार्टी (कांशीराम) के लिए 5 लाख सक्रिय सदस्य बनाने की मुहिम पर सदस्यता अभियान चलाया गया जिसमें जमशेदपुर में आज 2000 लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की और संसद सह आज़ाद समाज पार्टी (का०) के राष्ट्रीय अध्यक्ष मा. चंद्रशेखर आज़ाद के कुशल नेतृत्व पर विश्वास जताते हुए तन मन धन से पार्टी का साथ देने का वादा किया.

इस अवसर पर पार्टी के झारखण्ड प्रदेश अध्यक्ष काशिफ़ रज़ा उपस्थित थे. काशिफ़ रज़ा ने बताया कि इस सदस्यता अभियान को लेकर पार्टी के कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह है. बड़ी संख्या में दूसरी पार्टी के नेता और कार्यकर्ता आज़ाद समाज पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं. काशिफ़ रज़ा ने बताया कि झारखंड में एक लाख सक्रिय कार्यकर्ता बनाने का लक्ष्य हमने निर्धारित किया है, जिसे अलग अलग कार्यक्रम के माध्यम से अगले एक महीने में पूरा कर लिया जाएगा।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

उन्होंने आगे बताया कि आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी प्रदेश के 24 जिलों में कार्यकर्ता सम्मेलन कर कार्यकर्ताओं में पार्टी की विचारधारा पहुंचाने का कार्य कर रही है और जिला स्तर से बूथ स्तर तक जनता को पार्टी से जोड़ने का काम कर रही है। आज के कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष काशिफ रजा, भीम आर्मी प्रदेश उपाध्यक्ष आकाश मुखी, प्रदेश संगठन सचिव नईम खान, प्रदेश सचिव जिब्रान सिद्दीकी, सरायकेला खरसावां प्रभारी इम्तियाज उद्दीन, युवा जिला अध्यक्ष मजहर खान, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष सोनी कौर, महिला मोर्चा युवा जिला अध्यक्ष प्रिया महाली, महानगर अध्यक्ष नासिक अंसार, जिला उपाध्यक्ष मोहम्मद फिरदौस, जिला उपाध्यक्ष शमीम अकरम, जिला प्रवक्ता सुरजीत सिंह, युवा जिला उपाध्यक्ष फैयाज आलम, युवा जिला उपाध्यक्ष वसीम अहमद, युवा जिला सचिव हामिद रजा, महिला मोर्चा महासचिव लक्ष्मी कुमारी सावंत इम्तियाज, स्नेही देओगम, शाहिद रजा, मोहम्मद अजहर आदि पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें