फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स की तरफ से हैदराबाद में एनुअल स्वीमिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था, जिसका समापन गुरुवार को हुआ. इस प्रतियोगिता में 100 मीटर स्वीमिंग रेस हुई, जिसमें जमशेदपुर डीएवी पब्लिक स्कूल के हर्षिल दक्ष ने बाजी मारकर शहर और स्कूल का नाम रौशन किया.

हर्षिल ने झारखंड की तरफ से गोल्ड मेडल को हासिल किया. उसके साथ अन्य दो प्रतियोगिता में सिल्वर मेडल भी हासिल किया है. हर्षिल के पिता निरंजन प्रसाद टाटा स्टील एलडी-1 में कार्यरत है और टाटा वर्कर्स यूनियन के कार्यकारिणी सदस्य भी हैं. देखा जाए तो यह पूरे जमशेदपुर के लिए गर्व की बात है, क्योंकि हर्षिल पूरे झारखंड डीएवी को रिप्रेजेंट कर रहे हैं.

Share.
© 2026 (ਫਤਿਹ ਲਾਈਵ) FatehLive.com. Designed by Forever Infotech.
Exit mobile version