गोलपहाड़ी समेत विभिन्न गुरुद्वारों में शुरू हुए पाठ, श्री गुरु अर्जुन देव जी की शहादत को संगत कर रही याद 

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

जमशेदपुर की सिख संगत इन दिनों अपने पांचवे गुरु श्री गुरु अर्जुन देव जी की महान शहादत को याद कर रही है. उनकी याद में विभिन्न गुरुद्वारों में श्री सुखमणि साहेब के पाठ शुरू किये गए हैं. गोलपहाड़ी गुरुद्वारा समेत कई गुरुद्वारों में परंपरा अनुसार 40 दिनों की लड़ी प्रारम्भ हो चुकी है. इसी क्रम में शनिवार को प्रमुख गुरुद्वारों में एक टेल्को नानकसर गुरुद्वारा में सिख स्त्री सत्संग सभा ने इसकी शुरुआत की.

‘सुखमणि सुख अमृत प्रभु नाम’ “भगत जनां के मन बिश्राम”

सुबह 7.30 से 9.00 बजे तक इस धार्मिक कार्य को मर्यादा अनुसार निभाया गया. सभा की प्रधान पलविंदर कौर, अमृतपाल कौर आदि अगले 15 जून तक यह मर्यादा निभाने में अपना सहयोग देंगे. गुरुद्वारा कमेटी ने संगत का धन्यवाद किया. चेयरमैन गुरमीत सिंह, प्रधान बलविंदर सिंह, महासचिव गुरशरण सिंह, कलविंदर सिंह, जसपाल सिंह, चरणजीत सिंह बबलू, अजीत सिंह, सुखदेव सिंह आदि ने भी पाठ में शामिल होकर अपने शहीद गुरु को याद किया.

कमेटी द्वारा जानकारी दी गई कि 15 जून तक सुखमणि साहेब के पाठ चलेंगे. 16 जून को श्री अखंड पाठ साहेब प्रारंभ किये जायेंगे और 18 जून को पाठ के भोग उपरांत शहीदी दिहाड़ा श्रद्धा भाव के साथ मनाया जायेगा. इस बीच आयोजन के दौरान ठंडे जल की शबील और चना एवं कड़ाह प्रसाद का वितरण जारी रहेगा. कमेटी ने संगत से इसमें शामिल होने की अपील की है.

Share.
© 2026 (ਫਤਿਹ ਲਾਈਵ) FatehLive.com. Designed by Forever Infotech.
Exit mobile version