Jamshedpur : टेल्को प्रकाश नगर के प्रधान दलबीर सिंह पंचतत्व में विलीन, 9 सितम्बर को अंतिम अरदास

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर।

टेल्को प्रकाश नगर गुरुद्वारा के प्रधान स्वर्गीय दलबीर सिंह का अंतिम संस्कार स्वर्णरेखा घाट मानगो में शनिवार को कर दिया गया. इसके पूर्व उन्हें प्रकाश नगर गुरुद्वारा ले जाया गया. जहां सेंट्रल गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान भगवान सिंह, झारखंड गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान सरदार शैलेंद्र सिंह, प्रकाश नगर गुरुद्वारा के महासचिव श्रृंगारा सिंह, साकची के पूर्व प्रधान हरविंदर सिंह मंटू, गम्हरिया गुरुद्वारा के चंचल सिंह, तार कंपनी गुरुद्वारा के प्रधान अमरजीत सिंह, टिनप्लेट गुरुद्वारा के गुरचरण सिंह बिल्ला, सुखदेव सिंह बिट्टू, सेंट्रल सिख स्त्री सत्संग सभा की चेयरपर्सन कमलजीत कोर एवं समाज के सभी प्रतिनिधियों, सगे संबंधियों ने शाल ओंड़ाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की. उनके पुत्र गगनदीप सिंह ऋषि ने सभी लोगों का आभार प्रकट करते हुए बताया कि उनकी स्मृति में आगामी 7 सितंबर को दोपहर 1 बजे श्री अखंड पाठ रखा जाएगा और 9 सितंबर को प्रकाश नगर गुरुद्वारा साहब में दोपहर 12 से 1 बजे के बीच अंतिम अरदास का कार्यक्रम रखा गया है.

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें