Jamshedpur : बागबेड़ा लाल बिल्डिंग में दुर्गापूजा पंडाल का भूमिपुजन, बद्रीनाथ मंदिर के स्वरुप के होंगे दर्शन

SHARE:

पोटका विधायक समेत कई गणमान्य हुए शामिल

शिवम कुमार.

जमशेदपुर।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

बगबेड़ा स्थित श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमिटी लाल बिल्डिंग का भूमि पूजन रविवार को वैदिक मंत्रोचारण के साथ संपन हुआ। ओड़िशा और बंगाल के कारीगरों द्वारा इस वर्ष उत्तराखंड के बद्रीनाथ मंदिर का स्वरूप बनाया जायेगा। कमेटी सदस्यों ने बताया कि इस वर्ष पूजा पंडाल के साथ-साथ विद्युत सज्जा विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगी।

भूमिपुजन के इस अवसर पर अतिथि के रूप में विधायक पोटका संजीव सरदार और मुखिया मायावती टुडू ने पूजा-अर्चना कर पूजा के सफल आयोजन की कामना की। मौके पर संजय सिंह, पियूष घोष, अमित सिंह, राम बाबूप्रसाद, विवेक झा, रंजीत राय, गोविंद यादव, अशोक कुमार, आशीष कुमार, बप्पी पाल, ओम कुमार मिश्र, राहुल प्रजापति आदि उपस्थित थे।

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें