JMI के मॉडल्स ने विभिन्न श्रेणियों में हासिल की सफलता, तृषा सिंह और दिव्यांशी गुप्ता बनीं विनर
फतेह लाइव, रिपोर्टर।
जमशेदपुर के मॉडल्स ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए ‘द नेक्स्ट फेस ऑफ पुरुलिया सीजन 8’ में शहर का नाम रोशन किया। पुरुलिया के एक होटल में आयोजित इस मॉडलिंग प्रतियोगिता में जमशेदपुर मॉडलिंग इंस्टीट्यूट (JMI) के प्रतिभागियों ने विभिन्न श्रेणियों में उल्लेखनीय सफलता हासिल की।
प्रतियोगिता में JMI के मॉडल्स ने अपने आत्मविश्वास, हुनर और मंच पर शानदार प्रदर्शन के दम पर निर्णायकों को प्रभावित किया। संस्थान के प्रतिभागियों ने चार प्रमुख श्रेणियों में खिताब और स्थान हासिल किए।
प्रतियोगिता में JMI के विजेता
– मिस श्रेणी विनर: तृषा सिंह
– किड्स श्रेणी विनर: दिव्यांशी गुप्ता
– टीन श्रेणी विनर: शब्द गुप्ता
मिसेज श्रेणी फर्स्ट रनर-अप: निशि बरनवाल
इस उपलब्धि पर JMI के निदेशक तुषार दास गुप्ता ने खुशी जताते हुए सभी सफल प्रतिभागियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि मॉडल्स ने जिस समर्पण, मेहनत और कौशल का प्रदर्शन किया है, वह संस्थान के लिए गर्व की बात है। इस सफलता में मॉडल्स की लगातार मेहनत के साथ ग्रूमर आदित्य राज सिंह और स्वाति सिंह के मार्गदर्शन एवं योगदान की भी अहम भूमिका रही है।
उन्होंने विश्वास जताया कि संस्थान के प्रतिभागी भविष्य में भी अपनी प्रतिभा के दम पर सफलता के नए मुकाम हासिल करेंगे। वहीं, विजेता मॉडल्स ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता के सहयोग और संस्थान में मिले सकारात्मक माहौल को दिया। प्रतियोगिता में मिली इस उपलब्धि से JMI में खुशी का माहौल है।


































