WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : बर्मामाइंस ईस्टप्लांट बस्ती में मां काली की प्रतिमा की स्थापना एवं प्राण प्रतिष्ठा समारोह 17 को,10 वर्ष पहले शुरु हुआ था कार्य

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर।

श्री श्री दक्षिणेश्वर सार्वजनिक काली पूजा समिति, ईस्टप्लांट बस्ती, बर्मामाइंस द्वारा 17 जनवरी को नव निर्मित मंदिर में मां काली की प्रतिमा की स्थापना एवं प्राण प्रतिष्ठा समारोह का भव्य आयोजन किया जाएगा। उक्त जानकारी समिति के अध्यक्ष गलविंदर सिंह ग्वाले ने रविवार को मंदिर प्रांगण में आयोजित प्रेस वार्ता में पत्रकारों दी। उन्होंने बताया कि 17 जनवरी बुधवार को सुबह 8 बजे गाजे बाजे के साथ मंदिर से दोमुहानी के लिए कलश यात्रा निकाली जाएगी। जिसमें सैकड़ों महिलाएं शामिल होंगी।

18 जनवरी को भंडारा

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

दोमुहानी से जल लेकर आने के पश्चात माता की प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान का शुभारंभ होगा, जो देर शाम तक चलेगा। ग्वाले ने बताया कि मां काली की प्रतिमा स्थापना एवम् प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान पंडित प्रशांतो गोस्वामी अपने सहयोगियों के साथ संपन्न कराएंगे। वहीं भंडारे का आयोजन 18 जनवरी गुरुवार को किया जाएगा। उन्होंने बताया कि यहां 1936 में हमारे पूर्वजों द्वारा मां काली की पूजा की शुरुआत की गई थी। हम लोगों द्वारा 1990 से नियमित रूप मां काली की पूजा विधि विधान से की जा रही है।

लोगों के सहयोग से हुआ कार्य

पिछले 10 वर्ष पहले से लोगों के सहयोग से मंदिर का निर्माण कार्य आरंभ किया गया था। जो आज साकार हुआ है। ग्वाले ने लोगों से अपील की मां काली की स्थापना और प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होकर पुण्य के भागी बने। इस अवसर पर मुख्य रूप से उमा शंकर बेरा, अरुण प्रसाद,हरिश्चंद्र प्रसाद, दुर्गानंद दुबे, जोगिंदर सिंह जोगी, हरबंश सिंह,संतोष सिंह, छोटू पाल,कमलेश राय,अजीत कुमार राउत, सुजीत कुमार राउत, विनोद शाही,राजू चौधरी, राजीव कुमार झा थे।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर