JAMSHEDPUR : श्री राम यूथ बॉयज क्लब की तिरंगा यात्रा 26 जनवरी को, खासमहल से होगी शुरुआत

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

श्री राम यूथ बॉयज क्लब के तत्वाधान में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के अवसर पर एक भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जा रहा है. य़ह यात्रा खासमहल मैदान से गोलमुरी शहीद स्मारक तक जाएगी. उसी की तैयारी की बैठक हनुमान मंदिर करनडीह में संपन्न हुई, जिसमें मुख्य रूप से प्रदीप मुखर्जी ने कहा जमशेदपुर अंचल सह प्रखंड कार्यालय में गणतंत्र दिवस पर 66 फीट का तिरंगा लहरायेगा.

राज्य का यह पहला पंचायत सह अंचल कार्यालय होगा. जहां 66 फीट का मध्य हलुदबनी के पंसस सह संचार अध्यक्ष रैना पूर्ति की अनुशंसा पर 15 वित्त आयोग के फंड से झंडा की खरीद की जा रही है. देश का गौरव की बात है. श्री राम यूथ क्लब के एक हजार लोग झंडा को सलामी देंगे. गुलशन सोनकर, रितेश घोषाल अजीत मिश्रा, सोनू पांडे, ऋषभ सिंह, सुशील गोप, सोनू सिंह, राज कुमार यादव, रविंद्र दुबे, पंकज यादव, सोनू सोनकर, निखिल गुप्ता आदि उपस्थित है.

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads
अभी-अभी

Horoscope

Weather

और पढ़ें