Breaking News
Tata Steel Canteen New Rate : टाटा स्टील कैंटीन में 1.50 रुपये की कॉफी, 20 रुपये में डबल एग लंच; 16 नवंबर से नया मेनू लागू Jamshedpur : भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ’ रैली पर कांग्रेस का पलटवार, परविंदर सिंह बोले—सत्ता में रहते हुए संविधान की रक्षा क्यों नहीं? Jamshedpur : दीपावली पर मारवाड़ी समाज की अनूठी पहल, एक करोड़ रुपये से अधिक की मिठाइयों का निर्माण-विक्रय Jamshedpur Bjp : लोकतंत्र की गरिमा से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं, सड़क से सदन तक जारी रहेगा संघर्ष : अमरप्रीत सिंह काले, देखें – Video Jamshedpur : 110 सफाई कर्मियों के बीच दीपावली किट वितरित, EYA Foundation ने सम्मान और आभार के साथ मनाई खुशियों की दीपावली Jamshedpur Bjp : टी-शर्ट पर संदेश देकर कुलवंत सिंह बंटी ने भरी हुंकार, बोले—मोदी कहीं नहीं जाएगा!
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : हफ्ते भर में पेयजल पहुंचाने का काम पूर्ण हो – सरयू राय

SHARE:

  • पांच साल पहले बनी पानी की टंकी का ट्रायल सफल रहा, सब कुछ दुरुस्त पाया गया
  • रामनगर, श्यामनगर, जयगुरू नगर, खड़िया बस्ती, बागान शाही में पेयजल की दिक्कत

फतेह लाइव, रिपोर्टर

जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने कहा है कि मानगो नगर निगम में कचरा संचालन की समस्या का हल निकल जाने के बाद अब यहां की पेयजल की समस्या का समाधान करने की दिशा में प्रयास होगा. यहां जारी एक बयान में सरयू राय ने कहा कि मानगो क्षेत्र के कई इलाकों में पेयजल नहीं आ रहा है. यह काफी दुखद है. उन्होंने मानगो नगर निगम के उप नगर आयुक्त से दूरभाष पर विमर्श किया और कहा कि मानगो पेयजलापूर्ति परियोजना के सुचारू संचालन के लिए संबंधित विभागों, खासकर पेयजल एवं स्वच्छता विभाग तथा संचालन के लिए नियुक्त संवेदक की एक बैठक शीघ्र बुलाएं और उन सभी स्थानों पर जहां पाईपलाईन बिछायी जा चुकी है, वहां पानी क्यों नहीं जा रहा है और क्या दिक्कत है, इसे समझें.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : डालसा, उडरा चैरिटेबल व जन सेवा संघ ट्रस्ट ने बाल सम्प्रेषण गृह में “बड़े दिन बड़े सपने” कार्यक्रम का किया आयोजन 

Gambhir Car Associate Motion Ads

श्री राय ने कहा कि पांच साल पहले वन विभाग से जमीन लेकर पानी टंकी निर्माण का कार्य आरंभ कराया था. वह पानी की टंकी आज तक कार्यरत नहीं हो सकी. उन्होंने इस पानी टंकी को चालू करने के लिए इसका ट्रायल करने का निर्देश विगत दिनों पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के अधिकारियों को दिया था. उन्हें सूचना मिली है कि इस पानी टंकी का ट्रायल हो गया है. ट्रायल में सारा सिस्टम दुरूस्त पाया गया है. अब इसका कनेक्शन मेन लाईन से करने की बात है. ऐसा होने से शांतिनगर, कृष्णा नगर आदि इलाकों में पर्याप्त पानी जाएगा.

इसे भी पढ़ें : Musabani : आयुष्मान कार्ड से हुआ नाक का निशुल्क ऑपरेशन

श्री राय ने कहा कि शंकोसाई के रामनगर, श्यामनगर, रोड नंबर-5 के जयगुरू नगर, खड़िया बस्ती तथा पुरूलिया रोड के बागान शाही क्षेत्र में पेयजल नहीं पहुंच रहा है. इससे पूर्व उन्होंने पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के अधिकारियों और नगर निगम के उप नगर आयुक्त की साझा बैठक अपने आवासीय कार्यालय में किया था. उस बैठक में निर्णय हुआ था कि इंटेक वेल के सभी पम्प दुरूस्त रहने चाहिए और एक अतिरिक्त पम्प वहां रिजर्व रखना चाहिए. इसी तरह जितनी भी पानी की टंकियां बनी हुई हैं, उनके संचालन के लिए भी एक अतिरिक्त पम्प रिजर्व के रूप में रखा जाना चाहिए, ताकि पूरा पानी लाभुकों को निर्बाध एवं ससमय मिल सके. इसके बाद क्षेत्र में किसी जगह पानी के पाईप में खराबी आ गया है तो उसे भी दूर किया जाय.

इसे भी पढ़ें : Ghatshila : वीडी 11 जमशेदपुर और साहू 11 जमशेदपुर की टीम क्वार्टर फाइनल में

सरयू राय ने कहा कि मानगो पेयजल परियोजना को सुचारू रूप से चलाने तथा सभी इलाकों में पेयजल पहुंचाने की दिशा में काम अगले सोमवार से शुरू हो जाएगा. उन्होंने उम्मीद जताई कि एक सप्ताह के भीतर सभी समस्याओं का समाधान कर सभी इलाकों में (जहाँ पाईप बिछ चुकी है) वहां पानी पहुंचाने का काम पूरा हो जाएगा.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर