WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : मजदूर नेता गोपेश्वर की स्मृति में तीन दिवसीय वॉलीबॉल टूर्नामेंट शुरू

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर

मजदूर नेता स्वर्गीय गोपेश्वर की स्मृति में टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के सौजन्य से चौथी इंटर यूनियन वॉलीबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ बुधवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत किया गया. बुधवार को प्रातः 9 बजे पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत टूर्नामेंट का शुभारंभ टाटा मोटर्स के प्लांट हेड सुनील कुमार तिवारी के हाथों किया गया. टेल्को कॉलोनी स्थित वॉलीबॉल ग्राउंड में आयोजित उद्घाटन कार्यक्रम में जीएम संजय सिन्हा, ईआर हेड सौमिक रॉय, एडमिनिस्ट्रेशन हेड वीएन सिंह, टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के महामंत्री आरके सिंह, मजदूर नेता राकेश्वर पांडेय, रघुनाथ पांडेय, आशीष कुमार दास, आशीष सेन, भरत भूषण उपस्थित थे. इसमें शहर के विभिन्न 13 यूनियनों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया. टूर्नामेंट के उद्घाटन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्लांट हेड सुनील कुमार तिवारी ने कहा कि स्वर्गीय गोपेश्वर मजदूरों के सर्वमान्य नेता थे. यही कारण है कि उन्हें आज भी किसी न किसी रूप में मजदूर याद करते हैं. उनके स्मृति में यह आयोजन सराहनीय है.

इसे भी पढ़ें :  Jamshedpur : जिला दंडाधिकारी के निर्देश पर चलाया गया वाहन जांच अभियान

Gambhir Car Associate Motion Ads

उन्होंने कहा कि मेरा सुझाव है कि स्वस्थ रहने के लिए खेलकूद को दिनचर्या में शामिल कीजिए. उन्होंने कहा कि इन दिनों ठंड ज्यादा है ऐसे में स्वास्थ्य के प्रति आप सब सचेत रहिए. खुद को इस रूप में बनाकर रखिए कि प्रतिकूल वातावरण में भी आप बीमार न पड़ें. महामंत्री आरके सिंह ने कहा कि विगत चार वर्षों से गोपेश्वर बाबू की स्मृति में हमसब स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता लाने के उद्देश्य से शहर के दर्जन भर यूनियन के प्रतिनिधियों को ऐसे आयोजनों में आमंत्रित करते आ रहे हैं. उन्होंने कहा कि गोपेश्वर बाबू के विचारों को जीवंत रखने की कोशिश हम लगातार जारी रखें हैं. पूर्व में उनके स्मृति में आयोजित कार्यक्रम शहर में इतिहास रचा है. यह सब उनके विचारों का ही प्रतिफल है. गौरतलब हो कि मजदूर नेता स्वर्गीय गोपेश्वर की जयंती के अवसर पर प्रत्येक वर्ष टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन तीन दिवसीय लीग वॉलीबॉल टूर्नामेंट का आयोजन करती है, जिसमें विभिन्न यूनियनों के मजदूर नेता हिस्सा लेते हैं.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर