Breaking News
Jamshedpur : ZF CVCS India में 20% बोनस समझौता, सितंबर के वेतन के साथ होगा भुगतान Jamshedpur : गोविंदपुर में नितारा फाउंडेशन का 11वां रक्तदान शिविर संपन्न, 82 लोगों ने किया रक्तदान Update on the Nikhar Sablok murder case : News-26 कार्यालय से कर्मचारियों का निकाला गया डेटा, फिर पुलिस टीम ने राघव के घर दी दबिश, जांच पड़ताल जारी Jamshedpur : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन एवं सेवा संकल्प अभियान के तहत भाजयुमो के भव्य रक्तदान शिविर में 201 यूनिट रक्त संग्रह, युवाओं में दिखा जोश Jamshedpur : DBMS College of Education में बीएड विद्यार्थियों के लिए प्लेसमेंट मार्गदर्शन सत्र Jamshedpur : बागबेड़ा और नामदा बस्ती गुरुद्वारा में श्रद्धा के साथ मनाया गया श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी का पहला प्रकाश उत्सव
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी की पहल पर टीएमएच ने माफ किया ₹36,290/- का अस्पताल बिल, मरीज को मिला राहत

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

जमशेदपुर पूर्वी सिंहभूम के घाटशिला अनुमंडल अंतर्गत मौभण्डार निवासी गोपाल बेहरा को टीएमएच अस्पताल से बड़ी राहत मिली है. आर्थिक तंगी के चलते इलाज का ₹36,290/- का शेष चिकित्सा शुल्क भरने में असमर्थ परिजनों को पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी के मानवीय हस्तक्षेप से बड़ी मदद मिली.

गोपाल बेहरा का इलाज टाटा मेन हॉस्पिटल (टीएमएच), जमशेदपुर में चल रहा था. अस्पताल से डिस्चार्ज के वक्त बकाया राशि चुकाना परिवार के लिए संभव नहीं था. इस संकट की घड़ी में झामुमो के पूर्व जिला नगर अध्यक्ष दालगोविंद लोहरा ने पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी से संपर्क किया और सहयोग का अनुरोध किया.

Gambhir Car Associate Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

कुणाल षाड़ंगी ने तत्काल अस्पताल प्रबंधन से संपर्क कर मानवीय आधार पर शुल्क माफ करने का आग्रह किया. अस्पताल प्रशासन ने उनकी संवेदनशील पहल को सराहते हुए ₹36,290/- की पूरी राशि माफ कर दी और मरीज को बिना किसी बाधा के डिस्चार्ज कर दिया गया.

मरीज के परिजनों ने कुणाल षाड़ंगी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे समय में उनके द्वारा किया गया सहयोग हमारे लिए अमूल्य है. यह कदम न केवल मानवीयता का प्रतीक है, बल्कि समाज में सकारात्मक उदाहरण भी प्रस्तुत करता है.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर