फतेह लाइव, रिपोर्टर.
जमशेदपुर में कदमा थाना अंतर्गत रामजनमनगर के रहने वाले लोगों ने गुरुवार रात कदमा थाने का घेराव कर दिया। 50 की संख्या में लोग थाना पहुंचे और परिसर पर ही धरने पर बैठ गए। बस्ती वासियों ने बताया कि वे लोग बस्ती के ही आसमाजिक तत्वों से परेशान है। बस्ती का रहने वाला अजय रजक और पंकज आए दिन बस्ती के लोगों को परेशान करता है जिससे बस्ती वासी डर के माहौल में जीवन व्यतीत करने को मजबूर है।
गुरुवार शाम को भी अजय रजक अपने साथियों के साथ एक महिला के घर में जबरन घुस गया और मारपीट करने लगा। उसने महिलाओं के साथ भी मारपीट की। यह पहली बार नहीं है जब अजय ने इस तरह की हरकत की है। इन्हीं सब बातों को लेकर बस्ती वासियों ने थाने का घेराव कर दिया। इधर, मौके पर थाना प्रभारी प्रवेशचंद्र सिन्हा ने बस्ती के लोगों को समझाया और उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद सभी लोगों धरने से उठ गए। लगभग एक घंटे तक बस्ती के लोग थाने में ही बैठे रहे।

