Jamshedpur : टुईलाडुंगरी स्त्री सत्संग सभा ने रघुवर दास को किया सम्मानित, बोले सिखों की सेवा हमेशा तत्पर रहूंगा

SHARE:

जमशेदपुर।

झारखंड राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास को उनके एग्रिको आवास पर सोमवार को टुईलाडुंगरी गुरुद्वारा स्त्री सत्संग सभा ने सम्मानित किया. सभा की चेयरमैन बीबी दलबीर कौर ने भारतीय जनता पार्टी का लगातार दूसरी बार राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनने पर रघुवर दास को फूलों का गुलदस्ता देकर सम्मानित किया.

मौके पर दास ने कहा कि मैं सिखों के लिए हमेशा खड़ा रहा हूं और आगे भी सेवा में तत्पर रहूंगा. दास ने मुआई थाई चैंपियनशिप में इतिहास रचने वाले गुरप्रीत सिंह अंगराज को भी शाॅल ओढ़ाकर सम्मानित किया. उन्होनें अंगराज को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी.

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

वहीं दास को सम्मानित करने वालों में स्त्री सत्संग सभा की सतनाम कौर, चरणजीत कौर, बेबी कौर, रिंकी कौर, भूपेंद्र कौर, संदीप कौर, बलविंदर कौर सहित अन्य कई महिलाएं उपस्थित थीं.

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें