फतेह लाइव, रिपोर्टर.
टाटा मोटर्स व्हीकल फैक्ट्री लाइन-3 में कार्यरत सत्य नारायण सिंह गुरुवार को सेवानिवृत्त हो गये। इस मौके पर यूनियन व प्रबंधन की ओर से उन्हें भावभीनी विदाई दी गई। विदाई समारोह में प्रबंधन और यूनियन के प्रतिनिधियों ने सत्यनारायण सिंह द्वारा कार्यक्षेत्र में उनके व्यवहार और कर्तव्यपरायणता की भूरी भूरी प्रशंसा की।
सभी ने एक स्वर में उनकी अनुपस्थिति में उनके द्वारा किये गये कार्यों की वजह से उनकी कमी खलने की बात कही। सत्यनारायण सिंह को यूनियन, प्रबंधन और साथियों द्वारा विदाई दी गई। वक्ताओं ने कहा कि सिंह यूनियन की हर गतिविधि में शामिल होते थे। सिंह के विदाई समारोह में यूनियन की ओर से मनोज कुमार सिंह, संतोष जायसवाल तथा प्रबंधन की ओर से लाइन थ्री के हेड सेल्वा राज, प्रबंधक दयाल शरण, राजीव कुमार, मनजीत कुमार, तौहीद, मलय गुप्ता के अलावा सन्तु कुमार झा, पवन, सुप्रिया बरूआ, राकेश तिवारी, राकेश सिंह, देबाशीष गिरी, डीके सिंह आदि मुख्य रूप से मौजूद थे।
