Jamshedpur : केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने प्रबुद्धजन सम्मलेन को किया संबोधित, कहा- बजट में गरीब, महिला, युवा एवं अन्नदाता के साथ रक्षा बजट पर किया गया फोकस

SHARE:

भाजपा की नीति अंत्योदय की, समाज और देश का विकास करना है तो अंतिम पंक्ति का उदय आवश्यक।

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

रांची के सांसद एवं केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने शनिवार को केंद्रीय बजट 24 पर शहर के प्रबुद्धजनों को संबोधित किया। भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा की अध्यक्षता में बिष्टुपुर स्थित चैंबर ऑफ कॉमर्स के सभागार में आयोजित प्रबुद्ध सम्मेलन में सांसद विद्युत वरण महतो, भाजपा प्रदेश मंत्री नंदजी प्रसाद मुख्यरूप से शामिल हुए। परिचर्चा के दौरान केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए प्रयासरत है। पीएम मोदी ने देश की आजादी के 75 साल के बाद के 25 साल को अमृत काल बताते हुए देश की उन्नति और विकास के लिए कार्य शुरू कर दिया है। विकसित भारत के सपने को पूरा करने के लिए महिला, युवा, किसान और गरीब के विकास के लिए इस बार बजट में नई पहल की गई है।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

यह भी पढ़े : Jamshedpur Police : दाईगुट्टू से 97 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ युवक गिरफ्तार

भाजपा की नीति भी अंत्योदय की है। समाज और देश का विकास करना है तो अंतिम पंक्ति का उदय करना है। फिर चाहे वो अन्तोदय परिवार का हो, समाज का हो, जिले का हो या फिर देश का हो। संजय सेठ ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा से झूठ बोलकर और लोगों को भ्रमित कर राजनीति की है। उनके झूठ का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि उन्होंने 40 करोड़ लोगों को सालाना 1 लाख रुपए देने का वादा किया। इस हिसाब से कुल 40 लाख करोड़ रुपए बांटे जाते जबकि देश का बजट ही 48 लाख करोड़ रूपए का है तो यह संभव ही नहीं हो सकता था। श्री सेठ ने कहा कि रक्षा मंत्रालय को करीब 6.22 लाख करोड़ रुपये का बजटीय आवंटन किया है जो अन्य सभी मंत्रालयों की तुलना में सबसे अधिक है। बजट में पूंजीगत खर्च के लिए करीब 172000 करोड़ रुपये का आवंटन निर्धारित हुआ है। इसमें से 105518 करोड़ रुपये से अधिक की राशि स्वदेशी रक्षा कंपनियों से रक्षा उत्पादों की खरीद पर खर्च की जाएगी। उन्होंने कहा कि बजट में सेना को आत्मनिर्भर बनाने के लिए भी कई प्रावधान किये गए हैं। इनमें तीनों सेनाओं के लिए हथियारों और उपकरणों के निर्माण के लिए कई परियोजनाओं की तैयारी की गई है।

वहीं, सांसद विद्युत महतो ने बजट को दूरगामी सोच वाला बताते हुए कहा कि केंद्र सरकार का बजट विकसित भारत 2047 के सपने को पूरा करने वाला है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने पहले कार्यकाल में सिस्टम को सही किया, दूसरे कार्यकाल में विरासत और विकास पर कार्य हुआ और तीसरे कार्यकाल में स्पीड और स्केल पर फोकस किया गया है। उन्होंने बजट को सर्वस्पर्शी, सर्वसमावेशी और विकासोन्मुखी बताते हुए कहा कि बजट में गांव, गरीब, किसान, महिला, नौजवान, बुजुर्ग समेत समाज के सभी वर्गों के समग्र विकास का संकल्प निहित है। कैंसर की दवाएं, इलेक्ट्रिक व्हीकल, कपड़े, मोबाइल एवं अन्य उपकरणों में बीसीडी घटाई गई है। इसके अतिरिक्त सोना- चांदी पर कस्टम ड्यूटी कम किया गया है। इसके साथ ही, झारखंड के लिए पुरानी रेल परियोजनाओं के विस्तार हेतु 1260 करोड़ से अधिक की राशि प्रस्तावित की गई है। उन्होंने जनजातीय समुदाय के सामाजिक- आर्थिक उन्नति के लिए प्रधानमंत्री जनजातीय उन्नत ग्राम अभियान शुरू करने के साथ पूर्वोदय योजना को सराहनीय बताया। वहीं, 1 करोड़ शहरी गरीब और मध्यम वर्ग के परिवारों के लिए घर जैसे योजना संतुलित और महत्वपूर्ण है।

इस दौरान सम्मलेन में मौजूद प्रबुद्धजनों से सीधा संवाद करते हुए रक्षा राज्य मंत्री ने कई सवालों का भी जवाब दिया। सम्मेलन में मंच संचालन जिला महामंत्री अनिल मोदी एवं धन्यवाद ज्ञापन जिला मीडिया प्रभारी प्रेम झा ने किया।

अभी-अभी

Horoscope

Weather

और पढ़ें