फतेह लाइव, रिपोर्टर.

जमशेदपुर भारतीय जनता पार्टी पूर्वी विधानसभा में भाजपा उम्मीदवार  विद्युत महतो की तीसरी बार दो लाख पचास हजार से ज्यादा वोटों से जीत पर जम कर खुशी मनाई गई. इस अवसर पर पवन अग्रवाल ने कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा को पूर्वी में ऐतिहासिक जीत का श्रेय कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत,लगन और निष्ठा के साथ पूर्वी की जनता को जाता है.

मोदी जी की गारंटी को घर घर पहुंचने में पूरी ऊर्जा लगा दी, जिसका परिणाम हुआ की भाजपा के अब तक के चुनाव में सर्वाधिक मतों से रिकॉर्ड मतों की लीड मिली। एक लाख चार हजार से भी ज्यादा मतों की बढ़त छह विधानसभा में स्वार्धिक रिकॉड मत मिला। पिछले लोकसभा चुनाव से भी चार हजार ज्यादा है।

पवन ने देवतुल्य कार्यकर्ताओ को नमन किया। पटेललनगर में टुनटुन सिंह, दुर्गा पूजा मैदान ह्यूम पाइप में अरुण मिश्रा, लाल भट्टा में धनराज प्रसाद, बागुनहातु चौक में रूबी झा, जीवन साहू, जेमकाे चौक में मंडल अध्यक्ष दीपक झा, जोगेंद्र सिंह, संडे मार्केट बिरसानगर में बोलटु सरकार, तथा जोन 5 पॉल चौक में लड्डू वितरण कर आतिशबाजी किया तथा आम जनता का आभार व्यक्त करते हुए मुंह मीठा कराया गया.

इस अवसर पर मुख्य रूप से बिरसानगर मंडल अध्यक्ष बबलू गोप, बर्मामाइंस मंडल अध्यक्ष दीपक झा, कंचन दत्ता, मिनी सिंह, मनोज श्रीवास्तव, पूर्व मंडल अध्यक्ष राम प्रसाद, गोलमुरी पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रोबिर चटर्जी राणा, सूरज सिंह, चंदन उपाध्याय, दयाल कुमार, मुक्ता नामता, मिर्णल बनर्जी, इशांत प्रधान, गौतम दास, बबून बनर्जी, लक्ष्मी मिर्धा, सुशीला साहू, सतनाम सिंह सत्ते, शीतल दास, पद्मा देवी, कैलाश पति मिश्रा सहित काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता शामिल थे.

Share.
© 2025 (ਫਤਿਹ ਲਾਈਵ) FatehLive.com. Designed by Forever Infotech.
Exit mobile version