Breaking News
Jamshedpur : जालियांवाला बाग एक्सप्रेस की बहाली पर सिख संगत में खुशी, CGPC के नेतृत्व में चले एकजुट संघर्ष का असर : भगवान सिंह Jamshedpur : व्रतधारियों की मांग पर ‘आरंभ एक नई शुरुआत’ संस्था की सराहनीय पहल, कदमा फार्म एरिया में चिह्नित किए गए नए छठ घाट Special For The Chhath festival : छठ के रंग में रंगा जमशेदपुर, तीखा म्यूजिक जेएसआर ने रिलीज किए छठी मईया के दो नए गीत Jamshedpur : झारखंड पुलिस के सेवानिवृत्त डीएसपी अंजनी कुमार तिवारी का निधन, पुलिस महकमे में शोक की लहर, बीते दिनों ही डीएसपी संजीव कुमार का हुआ था निधन Jamshedpur : सूर्य मंदिर में छठ महोत्सव की भव्य तैयारी, 1,100 जरूरतमंद परिवारों के बीच बांटी जाएगी पूजा सामग्री Jamshedpur : टेल्को रिंग रोड पर स्कूली बच्चों से भरे ऑटो को कार ने मारी टक्कर, आठ बच्चे घायल
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : डिमना ट्रांसपोर्ट नगर में धूमधाम से मनाई जाएगी विश्वकर्मा पूजा, 18 को महाभोग, 19 को संस्कृतिक संध्या, भोजपुरी कलाकार शिल्पी राज व अन्य बांधेगे समां- उससे पहले 13 सितंबर को एसोसिएशन ने ये करने की दी चेतावनी, देखें – Video

SHARE:

ट्रक ट्रेलर ऑनर एसोसिएशन के पदाधिकारी व सदस्य तैयारी में जुटे, सूमो ने कहा – मांग नहीं मानी तो करेंगे चक्का जाम

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

जमशेदपुर के साकची स्थित होटल दयाल इंटरनेशनल में गुरुवार को ट्रक ट्रेलर ओनर एसोसिएशन की ओर से एक पत्रकार सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें अध्यक्ष जसबीर सिंह शिरा, महासचिव मनीष कुमार, संरक्षक धनंजय राय एवं सतबीर सिंह सोमू ने संयुक्त रूप से प्रेस मीडिया को सम्बोधित किया. उन्होंने पत्रकारों को बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी ट्रांसपोर्ट नगर पार्किंग प्रांगण में संगठन के द्वारा विश्वकर्मा पूजा 17 सितंबर को धूमधाम से मनाई जाएगी। वहीं अगले दिन 18 तारीख को प्रसाद एवं भोग वितरण किया जाएगा।

Gambhir Car Associate Motion Ads

यह भी पढ़े : Dhanbad : सिंदरी गुरुद्वारा में प्रकाश पर्व धूमधाम से मनाया गया

अध्यक्ष शिरे ने बताया कि 19 तारीख को संध्या में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है, जिसमें जाने-माने सुप्रसिद्ध भोजपुरी कलाकार को आमंत्रित किया गया है। सतबीर सिंह सूमो ने बताया कि प्रेस मीडिया के माध्यम से संगठन उन सभी कंपनियो एवं ट्रांसपोर्टों को यह सूचित करना चाहती है कि जिन कंपनी से जमशेदपुर एवं सरायकेला जिला में अतिरिक्त मात्रा में माल ढुलाई (overloading) हो रहा है। उसे यथाशीघ्र बंद कर दिया जाए एवं माल भाड़े में वृद्धि की जाए। हमें आज भी वही माल भाड़ा दिया जा रहा है, जो 4 साल पहले मिलता था, जबकि इन चार वर्षो में गाड़ियों के, डीजल, इंजन पार्ट्स के, टायर के किमतो में बेतहाशा वृद्धि हुई है। अभी के माल भाड़े में हमारे गाड़ी चलने लायक नहीं है। इससे हमें काफी नुकसान हो रहा है।

यदि कंपनियों द्वारा हमारे माल भाड़े में वृद्धि नहीं की गई तो 13 सितंबर से संगठन पूर्णतः चक्का जाम करेगी एवं माल ढुलाई पूर्ण रूप से बंद कर दिया जाएगा। इसके जिम्मेवार कंपनी मैनेजमेंट स्वयं होगी। उन्होंने कहा कि इसका ज्ञापन उपायुक्त एवं अन्य पदाधिकारी को देकर बंद का आह्वान करेंगे।

जोड़ा – क्यूंझर की यूनियन से भी समर्थन देने की अपील

पिछले दिनों जोड़ा एवं क्योंझर यूनियन के द्वारा बंद का आह्वान किया गया था, जिसका हमारे संगठन ने पूर्ण रूप से समर्थन किया एवं सहयोग किया। हम आशा करते हैं कि यदि हमारे माल भाड़े में वृद्धि नहीं की गई तो हमारे बंद के आह्वान पर इन संगठनों द्वारा भी पूर्णतः बंदी की जाएगी एवं हमारा समर्थन किया जाएगा।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रदीप शर्मा, बिट्टू तिवारी, रणजीत सिंह, संजय सिंह, रत्नेश सिंह, मिनहाज ख़ान, शक्ति सिंह, आलोक सिंह,अमित, मुनेंद्र यादव, महेंद्र यादव, अभय सिंह, जहांगीर, गुंजन मनीष ओझा, विकास, पारस नाथ, सरबजीत, सुखदेव, शंकर दयाल, चरणजीत सिंह मोनू, पिंटू सिंह, श्याम, कौशल किशोर, और अन्य लोग उपस्थित थे।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर