Breaking News
Jamshedpur : श्री श्री दक्षिणेश्वरी काली मंदिर में उमड़ी भक्तों की भीड़ Sangrur : ਲਾਲਾ ਜਗਤ ਨਰਾਇਣ ਦੇ ਸਮਾਗਮ ’ਚ ਸ਼ਮੂਲੀਅਤ ’ਤੇ ਘਿਰੇ ਮਸਤੂਆਣਾ ਕੌਂਸਲ ਸਕੱਤਰ ਖਹਿਰਾ, ਸਪਸ਼ਟੀਕਰਨ ਦੇ ਕੇ ਮੰਗੀ ਮੁਆਫ਼ੀ: ਸਿੱਖ ਜਥਾ ਮਾਲਵਾ Ranchi : रेलवे स्टेशन पर 8 लाख का 16 किलो गांजा जब्त, नाबालिग पकड़ा गया Ranchi Divison : यात्रियों की सुरक्षा में उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, आरपीएफ रांची को मिला ‘सिक्योरिटी शील्ड’ अवार्ड New Delhi/Jamshedpur : कुड़माली को आठवीं अनुसूची में शामिल करने की मांग तेज, विद्युत महतो समेत चार सांसदों ने अमित शाह से की मुलाकात Jamshedpur : सीजीपीसी के पूर्व प्रधान महेंद्र सिंह बोझा का लंगर होटल ताज में, नामदाबस्ती गुरुद्वारा में होगी अंतिम अरदास

Jamshedpur : हिंदू पीठ की महिला विंग ने बेजुबान पशु पक्षियों को कैद कर उनकी खरीद-बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की डीसी से मांग की-Video

SHARE:

Jamshedpur.
शहर एवं आसपास के इलाकों में बेजुबान पशु पक्षियों को कैद कर खरीद- बिक्री करने पर प्रतिबंध लगाने की मांग को लेकर हिंदू पीठ जमशेदपुर का एक प्रतिनिधिमंडल सोमवार को उपायुक्त विजया जाधव से मुलाकात कर एक मांग पत्र सौंपा. मांग पत्र के माध्यम से हिंदू पीठ जमशेदपुर की महिला इकाई की अध्यक्ष कुमकुम सिंह ने बताया कि हमारे प्रदेश झारखंड की गरिमा हमारे वनों और वनों में रहने वाले जीव- जंतु पशु- पक्षियों से है. नागरिक और सरकार भी वन संपदा एवं बेजुबान पशु- पक्षियों की रक्षा करने को हमेशा सजग है, लेकिन हमारे जिले के कई जगहों पर पक्षियों को कैद कर बिक्री करने की घटनाएं खुलेआम देखने को मिल रही है. उदाहरण के लिए साकची मिनी बस स्टैंड के समीप कई दुकानों में बेजुबान पशु- पक्षियों की खरीद बिक्री लंबे समय से हो रही है. उन्होंने बताया कि पक्षी स्वच्छंद होकर विचरण करते ही अच्छे लगते हैं. उनकी आजादी छिनना मानवता के नजरिए से भी कदापि उचित नहीं है. सूचना के अनुसार भारत सरकार के एनिमल वेलफेयर बोर्ड ने राज्यों को पत्र लिखकर पशु- पक्षियों को कैद करने वाले व अवैध कारोबार करने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने का आदेश दिया था. प्रीवेंशन आफ क्रुएलिटी टू एनिमल्स एक्ट 1960 का हवाला देते हुए उन्होंने वैसे कारोबारियों पर नकेल कसने की मांग की है. इस मौके पर हिंदू पीठ जमशेदपुर के अध्यक्ष अरुण सिंह सहित अन्य मौजूद रहे.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर