Fire breaks out at Bharat Cycle Company : बिष्टुपुर में साइकिल दुकान में लगी आग, मची अफरा-तफरी, देखें – Video

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

जमशेदपुर के बिष्पुटुर थाना क्षेत्र स्थित बिष्पुटुर बाजार में सोमवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब भारत साइकिल कंपनी नामक दुकान में अचानक आग लग गई। बताया जा रहा है कि दुकान में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी, जिसके बाद देखते ही देखते दुकान के अंदर धुआं और आग फैलने लगी।

घटना की सूचना मिलते ही टाटा स्टील फायर ब्रिगेड को इसकी जानकारी दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर टाटा स्टील की तीन अग्निशमन गाड़ियां पहुंचीं और दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

आग लगने की घटना के बाद बाजार क्षेत्र में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया था। हालांकि समय रहते आग पर काबू पा लेने के कारण बड़ा हादसा टल गया।

फिलहाल आग से दुकान में रखे सामान को नुकसान पहुंचने की बात कही जा रही है। वहीं आग लगने के सही कारणों और नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर