फतेह लाइव, रिपोर्टर.
चक्रधरपुर मंडल के RPF उड़नदस्ता दल और RPF टाटा की टीम ने एक मोबाइल चोर को चोरी के मोबाइल के साथ पकड़ा है. पकड़े गए व्यक्ति का नाम देवेंद्र सिंह उर्फ गांधी है, जो बागबेड़ा का रहने वाला है.
देवेंद्र सिंह पहले भी चोरी एवं लूट के मामले में रेल थाना टाटानगर से तीन बार एवं बागबेड़ा थाना से लूट के मामले में एक बार जेल जा चुका है. यह सारी कार्रवाई रेलवे सुरक्षा बल के ऑपरेशन यात्री सुरक्षा के तहत की गई है.
















