Breaking News
Jamshedpur : पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस ने मनाया काला दिवस, मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को बर्खास्त करने की मांग जमशेदपुर : बागबेड़ा पुलिस की शह पर हरहरगु्टूटू में पोकलेन लगाकर तोड़वा दी घर की दीवार, नहीं ले रहे FIR! Jamshedpur : टाटा मोटर्स अस्पताल कर्मियों के लिए बस सेवा शुरू, यूनियन की मांग पर प्रबंधन ने दी मंजूरी Jamshedpur : छोटा गोविंदपुर निवासी ज़ेवियर पब्लिक स्कूल के संचालक सुनील सिंह पंचतत्व में विलीन Jamshedpur : सीजीपीसी प्रतिनिधिमंडल ने नेमरा पहुंचकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से की मुलाकात, माता रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि Delhi : ਬਾਦਲ ਦੀ ਨੌਜਵਾਨਾਂ ਨਾਲ ਸਾਂਝ ਤੋਂ ‘ਨਕਲੀ ਪੰਥਕਾਂ’ ਵਿੱਚ ਖਲਬਲੀ! ਸਰਨਾ ਨੇ ਖੋਲ੍ਹੀ ਵਿਰੋਧੀਆਂ ਦੀ ਪੋਲ
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : FSSAI द्वारा स्थायी लाइसेंस देने का निर्णय ऐतिहासिक : अनिल मोदी

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

जमशेदपुर में Food Safety and Standards Authority of India (एफएसएसएआई) द्वारा खाद्य व्यवसाय से जुड़े व्यापारियों को स्थायी लाइसेंस प्रदान करने के निर्णय का सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के उपाध्यक्ष (ट्रेड एंड कॉमर्स) अनिल मोदी ने इस निर्णय को ऐतिहासिक करार देते हुए इसका स्वागत किया है। उन्होंने इस निर्णय को देशभर के छोटे एवं मध्यम वर्ग के व्यापारियों के लिए अत्यंत राहतकारी और व्यापार को सुगम बनाने वाला कदम बताया है।

उन्होंने कहा कि अब तक खाद्य कारोबार से जुड़े व्यापारियों को समय-समय पर लाइसेंस का नवीनीकरण कराना पड़ता था, जिससे उन्हें अनावश्यक प्रशासनिक प्रक्रियाओं, समय और अतिरिक्त खर्च का सामना करना पड़ता था। एफएसएसएआई द्वारा स्थायी लाइसेंस की व्यवस्था लागू किए जाने से व्यापारियों को बड़ी राहत मिलेगी और वे अधिक सरलता से अपने व्यवसाय पर ध्यान केंद्रित कर सकेंगे।
उन्होंने कहा कि यह निर्णय व्यापार को सुगम बनाने, अनावश्यक कागजी प्रक्रिया को कम करने तथा “ईज ऑफ डूइंग बिजनेस” को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। इससे देशभर के लाखों खाद्य व्यवसायियों को लाभ मिलेगा और व्यापारिक गतिविधियों को और अधिक प्रोत्साहन मिलेगा।

Gambhir Car Associate Motion Ads

उन्होंने इस दूरदर्शी निर्णय के लिए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को देश के व्यापारियों की ओर से बधाई एवं आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार लगातार व्यापारियों और उद्यमियों के हित में निर्णय ले रही है, जिससे व्यापारिक माहौल मजबूत हो रहा है।

अनिल मोदी ने आशा व्यक्त की कि भविष्य में भी सरकार व्यापारियों की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए इसी प्रकार सकारात्मक और व्यापारी हितैषी निर्णय लेती रहेगी, जिससे देश के व्यापार और अर्थव्यवस्था को और अधिक मजबूती मिलेगी।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर