Jamshedpur : एक्सएलआरआई जमशेदपुर बना इन्वेस्टिंग ओलंपियाड में तीसरा विजेता

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

एक्सएलआरआइ जमशेदपुर की टीम ने एनजे फैक्टर इन्वेस्टिंग में दूसरे रनर अप का खिताब अपने नाम किया है. एनजे म्यूचुअल फंड एंड असेट की ओर से आयोजित एनजे फैक्टर इन्वेस्टिंग ओलंपियाड का आयोजन किया गया था. जिसमें देश के आइआइएम के साथ ही कुल 30 बिजनेस स्कूलों की 69 टीमों ने हिस्सा लिया. इसमें एक्सएलआरआइ जमशेदपुर की ओर से जेवियर ऑनलाइन लर्निंग (एक्सओएल: पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन फाइनांस प्रोग्राम) के छात्र अंकित सिंघल, दिव्यांशु राज, रोहन बनर्जी, निकेत कुलकर्णी और ऋषभ आनंद शामिल हुए. सभी ने आज के दौर में इन्वेस्टमेंट से जुड़े अपने केस स्टडी को प्रस्तुत किया. कुल आठ टीमों को फाइनल राउंड में शामिल होने का मौका मिला. जबकि अंतिम रूप से एक्सएलआरआइ की टीम को तीसरा स्थान हासिल हुआ. तीसरा स्थान हासिल होने के बाद एक्सएलआरआइ की टीम को सर्टिफिकेट के साथ ही 2.5 लाख रुपये का नकद पुरस्कार दिया गया.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : जिला बार एसोसिएशन चुनाव : कार्यकारी सदस्य के उम्मीदवार वेद प्रकाश सिंह का पलड़ा भारी

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

इन आठ टीमों का फाइनल के लिए किया गया चयन

इंवेस्टिंग ओलंपियाड में आइआइएम अहमदाबाद (टीम 1), आइआइएम अहमदाबाद (टीम 2), आइआइएम नागपुर, बिट्स पिलानी, केजे एसएमआइआर, पंडित दीनदयाल एनर्जी यूनिवर्सिटी, सेंट कबीर इंस्टीट्यूट ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज,  एक्सएलआरआइ जमशेदपुर की टीमों को अंतिम आठ के लिए चयन किय गया था जिसमें आईआईएम अहमदाबाद प्रथम, पंडित दीनदयाल एनर्जी यूनिवर्सिटी द्वितीय तथा एक्सएलआरआई जमशेदपुर को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ. प्रथम स्थान पाने वाले को 5 लाख, द्वितीय स्थान पाने वाले को 3.75 लाख तथा तीसरा स्थान पाने वाले को 2.5 लाख का नकद इनाम दिया गया.

अभी-अभी

Horoscope

Weather

और पढ़ें