Breaking News
Jamshedpur : रोटरी के स्क्रीनिंग कैंप में 10 बच्चों में दिल में छेद, 7 में कटे होंठ-तालु की पहचान Jamshedpur : बाराद्वारी एनक्लेव सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमेटी ने की खूँटी पूजा Adityapur : त्रिनेत्रम आई हॉस्पिटल में ‘Next Gen Optometry’ पर प्रशिक्षण सत्र, ऑप्टोमेट्रिस्टों को आधुनिक डायग्नोस्टिक तकनीक और प्राथमिक नेत्र चिकित्सा की दी जानकारी, देखें – Video Sikh Fedration Uk : ਜੱਗੀ ਜੋਹਲ ਨੂੰ ਸਾਰੇ ਕੇਸਾਂ ’ਚੋਂ ਜ਼ਮਾਨਤ ਮਿਲਣ ਮਗਰੋਂ ਬ੍ਰਿਟਿਸ਼ ਸਰਕਾਰ ਘਰ ਵਾਪਸੀ ਲਈ ਕਰੇ ਦਖ਼ਲ : ਸਿੱਖ ਫੈਡਰੇਸ਼ਨ ਯੂਕੇ Panthic organizations in Germany : ਬੰਦੀ ਸਿੰਘਾਂ ਨਾਲ ਬੇਇਨਸਾਫ਼ੀ ’ਤੇ ਭੜਕੀਆਂ ਜਰਮਨੀ ਦੀਆਂ ਪੰਥਕ ਜਥੇਬੰਦੀਆਂ Sindri : इंकलाबी नौजवान सभा की बैठक में 500 सदस्य बनाने का लक्ष्य, 27 सितंबर को नगर सम्मेलन की तैयारी
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : कपाली में अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, पत्नी को आई हल्की चोटें, देखें -Video

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

जमशेदपुर के कपाली थाना क्षेत्र में सोमवार रात एक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी को हल्की चोटें आई हैं। मृतक की पहचान रोशन कुमार के रूप में हुई है, जो सोनारी, जमशेदपुर का निवासी था। उनके पिता का नाम स्व. सत्येंद्र कुमार बताया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार रोशन कुमार कपाली में मुर्गा की दुकान चलाते थे। सोमवार रात वह दुकान बंद कर अपनी पत्नी के साथ मोटरसाइकिल से घर लौट रहे थे। इसी दौरान उत्सव रेस्टोरेंट के पास एक अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

Gambhir Car Associate Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

टक्कर लगते ही रोशन कुमार सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि उनकी पत्नी किसी तरह संभल गई, हालांकि उसे भी हल्की चोटें आई हैं। घटना को देख आसपास मौजूद लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और पुलिस को इसकी सूचना दी।

सूचना मिलते ही कपाली ओपी पुलिस सब इंस्पेक्टर खुर्शीद आलम के नेतृत्व में दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंची और रोशन कुमार को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है। फिलहाल अज्ञात वाहन और उसके चालक की पहचान नहीं हो सकी है। स्थानीय लोगों के अनुसार इस मार्ग पर तेज रफ्तार वाहनों का आवागमन लगातार बढ़ रहा है, जिससे आए दिन हादसे की आशंका बनी रहती है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर वाहन की तलाश में जुटी है।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर