Breaking News
Tribute to Jharkhand Minister : गिरिडीह समाहरणालय में मंत्री सुदिव्य कुमार को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि, दो मिनट का मौन रखकर आत्मा की शांति की प्रार्थना Jamshedpur : Tata Steel Hot Strip Mill JDC ने डोबो स्कूल में बच्चों संग बांटी खुशियां, शिक्षा और सामाजिक जिम्मेदारी का दिया संदेश Delhi/Jamshedpur : धालभूमगढ़ एयरपोर्ट की राह होगी आसान! सांसद विद्युत महतो ने केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव से की अहम मुलाकात Sikhism in Tamil Nadu : ਤਾਮਿਲ ਭਾਸ਼ਾ ਵਿੱਚ ਸਿੱਖ ਦਰਸ਼ਨ ਅਤੇ ਵਿਚਾਰਧਾਰਾ ਨੂੰ ਪੇਸ਼ ਕਰਨ ਵਾਲੀ ਕਿਤਾਬ ‘ਕੈਪਟਿਵੇਟਿੰਗ ਸਿੰਪਲ ਹਾਰਟਸ’ ਹੋਈ ਜਾਰੀ Delhi Gurudwara : ਸਰਨਾ ਦੇ ਦਾਅਵਿਆਂ ’ਤੇ ਕਾਲਕਾ-ਕਾਹਲੋਂ ਦਾ ਤਿੱਖਾ ਪਲਟਵਾਰ, ਸੰਗਤ ਪਹਿਲਾਂ ਵੀ ਨਕਾਰ ਚੁੱਕੀ, ਹੁਣ ਫਿਰ ਹਾਰ ਲਈ ਰਹਿਣ ਤਿਆਰ Punjab/Jharkhand : ਪੰਜਾਬ ਪੁਲਿਸ ਦੀ ਜਮਸ਼ੇਦਪੁਰ ਵਿੱਚ ਰੇਡ, ਭਰਾ-ਭਰਜਾਈ ਕਤਲ ਮਾਮਲੇ ’ਚ ਸਾਬਕਾ ਪ੍ਰਧਾਨ ਤਰਸੇਮ ਸਿੰਘ ਸੇਮੇ ਦੀ ਭਾਲ
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur/Chaibasa : मानिक मल्लिक की पहल से मृतक कर्मी रतन घोष के परिजनों को मिला 15 लाख रुपये का मुआवजा

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

जमशेदपुर में परसुडीह मकदमपुर निवासी रतन घोष, जो चाईबासा स्थित रुंगटा कंपनी में कार्यरत थे, का शनिवार सुबह इलाज के दौरान निधन हो गया। बताया जाता है कि दिनांक 31 मार्च 2026 को कंपनी परिसर में किसी कारणवश हॉट वाटर टंकी में गिर जाने से वे गंभीर रूप से झुलस गए थे। घटना के बाद उन्हें तत्काल टाटा मेन हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था, जहां पिछले दो माह से अधिक समय से उनका इलाज चल रहा था।

शनिवार सुबह लगभग 6:30 बजे रतन घोष ने अंतिम सांस ली। उनके निधन की सूचना मिलते ही सामाजिक कार्यकर्ता मानिक मल्लिक टाटा मेन हॉस्पिटल पहुंचे और शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

इसके बाद मानिक मल्लिक ने कंपनी के डायरेक्टर एवं संबंधित कॉन्ट्रैक्टर से वार्ता कर मृतक के परिवार को उचित मुआवजा दिलाने की पहल की। वार्ता के उपरांत कंपनी प्रबंधन की ओर से मृतक के परिजनों को 15 लाख रुपये का मुआवजा तथा श्राद्धकर्म के लिए 50 हजार रुपये की सहायता राशि प्रदान की गई।

मानिक मल्लिक ने कहा कि रतन घोष के निधन से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। ऐसे समय में परिवार को आर्थिक सहायता मिलना आवश्यक था। उन्होंने कंपनी प्रबंधन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस सहायता से परिवार को कुछ राहत मिलेगी।

उन्होंने कहा, “मैं भगवान से प्रार्थना करता हूं कि दिवंगत रतन घोष की आत्मा को शांति प्रदान करें तथा इस दुख की घड़ी में उनके परिवार को धैर्य और शक्ति दें।”

रतन घोष के निधन की खबर से मकदमपुर एवं आसपास के क्षेत्रों में शोक की लहर है। स्थानीय लोगों और शुभचिंतकों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर