फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

झारखंड में रामगढ़ जिले की चूटूपालू घाटी में शुक्रवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया. एक कंटेनर ने ब्रेक फेल होने की वजह से आगे चल रहे ट्रेलर को पीछे से टक्कर मार दी.

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कंटेनर का ड्राइवर केबिन में फंस गया और गाड़ी में आग लग गई। ड्राइवर की जलने से मौत हो गई.

वहीं, ट्रेलर का ड्राइवर गाड़ी को घटनास्थल पर छोड़ भाग निकला. हादसे के बाद घाटी में तीन किलोमीटर लंबा जाम लग गया और वाहनों की लंबी कतार लग गई.

Share.
© 2026 (ਫਤਿਹ ਲਾਈਵ) FatehLive.com. Designed by Forever Infotech.
Exit mobile version