Breaking News
Viral Crime : जमुई में नाबालिग लड़का-लड़की से सरेराह बदसलूकी, वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने कसा शिकंजा Political Prediction: सम्राट चौधरी की कुर्सी पर उपेंद्र कुशवाहा का बड़ा बयान, बोले- ‘शीर्ष नेतृत्व और आपकी कृपा रहेगी, तब तक कोई नहीं हटा सकता’ Jamshedpur Breaking : जुगसलाई में मलिक प्लाई शॉप में लाखों की चोरी, छत के रास्ते घुसे चोर, देखें – Video Jamshedpur : रोटरी के स्क्रीनिंग कैंप में 10 बच्चों में दिल में छेद, 7 में कटे होंठ-तालु की पहचान Jamshedpur : बाराद्वारी एनक्लेव सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमेटी ने की खूँटी पूजा Adityapur : त्रिनेत्रम आई हॉस्पिटल में ‘Next Gen Optometry’ पर प्रशिक्षण सत्र, ऑप्टोमेट्रिस्टों को आधुनिक डायग्नोस्टिक तकनीक और प्राथमिक नेत्र चिकित्सा की दी जानकारी, देखें – Video
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jharkhand Big News : प्रवासी मजदूर गणेश करमाली की नाइजर में गोली लगने से मौत, गांव में पसरा मातम

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

झारखंड के एक और प्रवासी की अपराधियों द्वारा विदेश में गोली मारकर हत्या कर दिए जाने की सूचना है. प्रवासी मजदूर गणेश करमाली को नाइजर में गोली लगने से मौत हो गयी है. परिजनों ने सरकार से पार्थिव शरीर भारत लाने की अपील की है.

जानकारी के अनुसार बोकारो जिला के हद में गोमिया प्रखंड के जगेश्वर बिहार थाना क्षेत्र के तिलैया पंचायत स्थित कारीपानी गांव रहिवासी 39 वर्षीय गणेश करमाली की बीते 15 जुलाई की दोपहर अफ्रीका के नाइजर में गोली लगने से मौत हो गई.

Gambhir Car Associate Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

बताया जाता है कि नाइजर में अज्ञात अपराधकर्मियों ने वहां स्थित ट्रांसमिशन लाइन में किसी कारण वश साइट पर अंधाधुंध फायरिंग की, जिसमें ट्रांसमिशन लाइन में कार्य कर रहे गणेश करमाली को गोली लग गई, जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई. इसके बाद इस घटना की सूचना मृतक के जीजा प्रेमलाल करमाली ने नाइजर से मृतक के परिजनों को दी.

जैसे ही यह खबर गांव पहुंची, घर में मातम छा गया. वहीं रहिवासियों की भीड़ शोक संतप्त परिवार के घर जुटने लगे. बताया जा रहा है कि गणेश करमाली डेढ़ वर्ष पूर्व अपने जीजा प्रेमलाल करमाली के साथ नाइजर में ट्रांसमिशन लाइन निर्माण कार्य के लिए गए थे. वहीं काम के दौरान यह दर्दनाक घटना घटी.

मृतक अपने पीछे पत्नी यशोदा देवी, दो पुत्री और एक पुत्र को छोड़ गया है. इधर परिजनों ने भारत सरकार और झारखंड सरकार से मृतक गणेश का पार्थिव शरीर जल्द भारत लाये जाने की मांग कर रहे हैं. समाजसेवियों ने मृतक के परिजन को उचित मुआवजा देने की मांग की है.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर