फतेह लाइव, रिपोर्टर.
झारखंड की रांची राजधानी में भूमि निबंधन एवं राजस्व विभाग में कई अधिकारियों का तबादला कर दिया है. इमें रांची, जमशेदपुर, धनबाद, बोकारो, हजारीबाग, देवघर, सरायकेला और खूंटी समेत अन्य कई जिलों में पदस्थापित रजिस्ट्रार के पदस्थापन की अधिसूचना जारी कर दी गई है.
अधिसूचना के अनुसार रांची के जिला अवर निबंधक में दिलीप कुमार सिंह को पदस्थापित किया गया है, जबकि वैभव मणि त्रिपाठी को निबंधक महानिरीक्षक कोल्हान,चाईबासा के पद पर स्थानांतरित किया गया है. इसी तरह राज्य के विभिन्न जिलों व प्रमंडल स्तरीय तबादले भूमि सुधार एवं निबंधन विभाग में हुए हैं जिसकी सूची नीचे जारी कर दी गई है.