WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : गोपाल यादव के खिलाफ मारपीट और लूट की शिकायत, विधायक प्रतिनिधि ने की सख्त कार्रवाई की मांग

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर

उलीडीह के विधायक प्रतिनिधि संतोष भगत और स्वास्थ्य प्रतिनिधि नीरज सिंह ने जवाहरनगर, रोड नं. 15, सहारा सिटी निवासी गोपाल यादव के खिलाफ मारपीट करने, 15 हजार रुपये नगद और सोने का चैन छिनने की लिखित शिकायत मानगो थाना में दर्ज करायी है. शिकायत में बताया गया कि विधायक प्रतिनिधि नीरज सिंह, अमित शर्मा और संतोष भगत सोलर एलईडी लगाने के उद्देश्य से क्षेत्र का निरीक्षण करने जा रहे थे, तभी गोपाल यादव ने अपनी नीली ब्रेजा कार को रोका और उन्हें गाली देते हुए लाठी से हमला कर दिया. मारपीट के दौरान नीरज सिंह के गर्दन से सोने का चैन और पेंट के पॉकेट से 15 हजार रुपये छीन लिये गए. इसके बाद, गोपाल यादव ने धमकी दी कि अगर थाने गए तो जान से मार दिया जाएगा.

इसे भी पढ़ें : Bokaro : 132 केवी लाइन के पोल से लटका मिला युवक, बिजली काट कर उतारा गया शव

Gambhir Car Associate Motion Ads

घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश, भाजपा और जदयू कार्यकर्ताओं का विरोध

घटना के बाद भाजपा और जदयू के कई कार्यकर्ता मानगो थाना पहुंचे और गोपाल यादव की गुंडागर्दी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की. इस विरोध प्रदर्शन में भाजपा की वरिष्ठ नेत्री प्रीति सिन्हा, जदयू महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष अमृता मिश्रा, सुनिता सिंह, पप्पु सिंह, अफताब अहमद सिद्दीकी समेत सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए. संतोष भगत ने आरोप लगाया कि गोपाल यादव लगातार माननीय विधायक सरयू राय की आलोचना करते हुए गालियाँ देता रहा है और उसकी आलोचना की सीमा पार कर चुकी है. कार्यकर्ताओं ने इस मामले में पुलिस से कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की.

इसे भी पढ़ें : Bokaro : परियोजना क्षेत्र में अवैध कोयला व्यापार का साम्राज्य, काले हीरे का कारोबार जोरों पर

गोपाल यादव पर कार्रवाई को लेकर विधायक प्रतिनिधि और कार्यकर्ताओं का आक्रोश

संतोष भगत और नीरज सिंह ने पुलिस से यह भी आग्रह किया कि गोपाल यादव और उसके साथियों की गुंडागर्दी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए. संतोष भगत ने कहा कि गोपाल यादव के खिलाफ लंबे समय से उनके क्षेत्र में गाली-गलौज और मानहानि का मामला चल रहा था. अब इस घटनाक्रम के बाद उन्हें उम्मीद है कि पुलिस जल्द से जल्द आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करेगी.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर