WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : उपायुक्त से मिले विधायक संजीव सरदार, कहा– रैयतदारों को जल्द मिले भूमि अधिग्रहण का मुआवजा

SHARE:

  • पेयजल आपूर्ति और रैयतदारों को भूमि अधिग्रहण के लंबित मुआवजे पर विधायक संजीव सरदार की पहल
  • उपायुक्त ने किया त्वरित कार्रवाई का आश्वासन

फतेह लाइव, रिपोर्टर

पोटका विधायक संजीव सरदार ने रविवार को पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त अनन्य मित्तल से उनके आवासीय कार्यालय में मुलाकात की. इस दौरान विधायक ने जमशेदपुर, पोटका और डुमरिया प्रखंड की दो बड़ी समस्याओं, गर्मी के मौसम में पेयजल संकट और रैयतदारों को भूमि अधिग्रहण के लंबित मुआवजे, पर चर्चा की. उपायुक्त ने इन दोनों मामलों को गंभीरता से लेते हुए तुरंत समाधान के लिए पहल करने का आश्वासन दिया. विधायक ने कहा कि इन मुद्दों पर प्रशासन को सक्रिय रूप से कार्य करना चाहिए, ताकि आम जनता को राहत मिल सके.

इसे भी पढ़ें : Ghatshila : 13वें विद्यादायिनी पूजा अवार्ड पुरस्कार वितरण समारोह में पूजा कमिटियों का किया गया उत्साहवर्धन

Gambhir Car Associate Motion Ads

पेयजल संकट पर त्वरित कार्रवाई की जाएगी – उपायुक्त

विधायक संजीव सरदार ने उपायुक्त से कहा कि जमशेदपुर प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में गर्मी के मौसम में पेयजल संकट गहराने लगता है. इस संकट से जूझने के लिए विधायक ने अपनी निधि से पांच पानी के टैंकरों का इंतजाम किया था, लेकिन ये पर्याप्त नहीं हैं. उन्होंने मांग की कि कम से कम 10 और टैंकरों की व्यवस्था की जाए ताकि जल आपूर्ति का संकट हल किया जा सके. उपायुक्त अनन्य मित्तल ने कहा कि अतिरिक्त टैंकरों की व्यवस्था शीघ्र की जाएगी और इन पंचायतों में नियमित जल आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी. विधायक संजीव सरदार ने यह भी कहा कि पेयजल संकट के कारण गर्मियों में लोगों को गंभीर परेशानी का सामना करना पड़ता है और प्रशासन को इसे प्राथमिकता से हल करना चाहिए.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : शिवरात्रि के अवसर पर शीतला मंदिर भालूबासा में कई कार्यक्रम होंगे

भूमि अधिग्रहण मुआवजे के भुगतान में देरी पर भी चर्चा

विधायक संजीव सरदार ने उपायुक्त से यह भी शिकायत की कि पथ निर्माण विभाग द्वारा पोटका और डुमरिया प्रखंड में सड़क निर्माण के लिए अधिग्रहित भूमि के मुआवजे का भुगतान अब तक रैयतदारों को नहीं किया गया है. इन सड़कों का निर्माण 80-90% तक पूरा हो चुका है, लेकिन मुआवजे के लिए लंबी प्रक्रिया चल रही है. विधायक ने उपायुक्त को बताया कि अंचलाधिकारी, पोटका द्वारा भूमि का सत्यापन कर रिपोर्ट जिला भू-अर्जन पदाधिकारी को भेजी जा चुकी है, लेकिन अब तक मुआवजा का भुगतान नहीं हुआ है. उपायुक्त ने इस मामले को गंभीरता से लिया और भू-अर्जन पदाधिकारी को तत्काल कार्रवाई का आदेश दिया. उन्होंने आश्वासन दिया कि मुआवजे की प्रक्रिया को शीघ्र शुरू किया जाएगा ताकि रैयतदारों को उनका हक मिल सके. विधायक संजीव सरदार ने कहा कि वह इस मुद्दे को लगातार उठाते रहेंगे और समाधान तक नजर बनाए रखेंगे.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर