Breaking News
Jamshedpur : श्री श्री दक्षिणेश्वरी काली मंदिर में उमड़ी भक्तों की भीड़ Sangrur : ਲਾਲਾ ਜਗਤ ਨਰਾਇਣ ਦੇ ਸਮਾਗਮ ’ਚ ਸ਼ਮੂਲੀਅਤ ’ਤੇ ਘਿਰੇ ਮਸਤੂਆਣਾ ਕੌਂਸਲ ਸਕੱਤਰ ਖਹਿਰਾ, ਸਪਸ਼ਟੀਕਰਨ ਦੇ ਕੇ ਮੰਗੀ ਮੁਆਫ਼ੀ: ਸਿੱਖ ਜਥਾ ਮਾਲਵਾ Ranchi : रेलवे स्टेशन पर 8 लाख का 16 किलो गांजा जब्त, नाबालिग पकड़ा गया Ranchi Divison : यात्रियों की सुरक्षा में उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, आरपीएफ रांची को मिला ‘सिक्योरिटी शील्ड’ अवार्ड New Delhi/Jamshedpur : कुड़माली को आठवीं अनुसूची में शामिल करने की मांग तेज, विद्युत महतो समेत चार सांसदों ने अमित शाह से की मुलाकात Jamshedpur : सीजीपीसी के पूर्व प्रधान महेंद्र सिंह बोझा का लंगर होटल ताज में, नामदाबस्ती गुरुद्वारा में होगी अंतिम अरदास

Saraikela : सड़क हादसे में आधुनिक कंपनी के कर्मी की मौ*त, बाइक सवार गिरफ्तार

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

सरायकेला के कांड्रा में सड़क हादसे में आधुनिक कंपनी में कार्यरत युवक तारक दास की दर्दनाक मौत हो गई. तेज रफ्तार बाइक सवार ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए. परिजन उन्हें फौरन एमजीएम अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. हादसे के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और बुधवार को प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया. मृतक तारक दास चौका थाना क्षेत्र के बोड़ाम टांड़ का रहने वाला था और वर्तमान में कांड्रा में किराए के मकान में रह रहा था.

यह भी पढ़े : Jamshedpur Big News : घाघीडीह सेंट्रल जेल गेट के बाहर बदमाशों ने दहशत फैलाने के लिए चलाई गोलियां

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

परिवारवालों ने बताया कि तारक दास कंपनी से छुट्टी के बाद घर का सामान लेने बाजार जा रहे थे, तभी यह हादसा हुआ. एक साल पहले ही उनकी शादी मंजू नामक युवती से हुई थी. उनके कोई संतान नहीं है. पति की मौत की खबर सुनकर पत्नी मंजू का रो-रो कर बुरा हाल है. हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बाइक को जब्त कर लिया. बाइक चालक को भी गिरफ्तार कर लिया गया है. मामले की जांच जारी है.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर