New Delhi /Jamshedpur : सांसद विद्युत वरण महतो चौथी बार संसद रत्न पुरुस्कार से हुए सम्मानित, बोले – यह पुरस्कार मुझे और जिम्मेदार बनाता है

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

सांसद बिद्युत बरण महतो को चौथी बार संसद रत्न पुरस्कार प्रदान किया गया. शनिवार को नई दिल्ली केजी मार्ग स्थित न्यू महाराष्ट्र सदन में संसद रत्न सम्मान समारोह में केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू ने सांसद महतो को शाल ओढ़ाकर और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया.

उल्लेखनीय है कि वर्ष 2024 के लिए संसद रत्न का चयन करने के लिए गठित समिति ने गत दिनों चयनित सांसदों की घोषणा की थी. इन सांसदों का चयन नागरिक समाज और सांसदों के समूह ने किया है.

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

इस समिति में जाने-माने सांसद और नागरिक समाज के सदस्य शामिल थे. सांसद महतो को ओवरऑल परफारमेंस के आधार पर चौथी बार चयनित किया गया है. पुरस्कारों की घोषणा किए जाने पर केंद्रीय मंत्री रिजिजू ने इन सभी सांसदों को अपनी ओर से बधाई और शुभकामनाएं दी है और सदन के अंदर संसदीय प्रक्रिया और मर्यादा को और समृद्ध करने की को कहा है.

पुरस्कार मिलने के उपरांत सांसद महतो ने कहा की यह मेरे लिए गौरव और अनुभूति का क्षण है. यह पुरस्कार मुझे और जिम्मेदार बनाता है. साथ ही लोकसभा में जनहित से जुड़े हर छोटे बड़े मुद्दों को रखने के लिए प्रेरित करता है. सांसद महतो ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं क्षेत्र की जनता ही उनका प्रेरणा स्त्रोत है. जनता से जो फीडबैक मिलता है उसे ही वे सदन में जनता के आवाज के रूप में रखते हैं.

उन्होंने कहा कि किसी पुरस्कार की अपेक्षा से नहीं बल्कि क्षेत्र के विकास के लिए वे सदैव सचेष्ट रहते हैं. यह सम्मान पूरे जमशेदपुर लोकसभा के देवतुल्य मतदाताओं, कार्यकर्ताओं और पार्टी के नेतृत्व का सम्मान है जिन्होंने अपनी जिम्मेवारी मुझे सौंपी है. उन्होंने कहा यह सम्मान में पूरे जमशेदपुर लोकसभा वासियों को समर्पित करता हूं.

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें