फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

जमशेदपुर से सटे कोवाली थाना क्षेत्र के दानीसाई गांव में विवाहिता पूजा मिश्रा की संदिग्ध मौत के मामले में नया मोड़ आ गया है। मृतका के पिता संजय देव शर्मा (पुरुलिया, पश्चिम बंगाल) ने इसे आत्महत्या नहीं बल्कि हत्या बताते हुए पति सुमित मिश्रा, सास कल्पना और ननद पर मारपीट कर हत्या करने का आरोप लगाया है।

पिता का कहना है कि ससुराल पक्ष ने मामले को आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की। वहीं पति सुमित ने परिवार में किसी विवाद से इनकार किया है। कोवाली थाना प्रभारी धनंजय पासवान ने बताया कि मायके पक्ष की शिकायत दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे कार्रवाई होगी।

Share.
© 2026 (ਫਤਿਹ ਲਾਈਵ) FatehLive.com. Designed by Forever Infotech.
Exit mobile version