फतेह लाइव, रिपोर्टर.

जमशेदपुर: नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET) UG-2026 के आयोजन को लेकर 3 मई 2026 को शहर में विशेष यातायात व्यवस्था लागू की गई है। प्रशासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार, परीक्षा के दिन सुबह 11 बजे से रात 8:00 बजे तक सभी प्रकार के भारी वाहनों के परिचालन पर पूर्णतः प्रतिबंध रहेगा। हालांकि इस दौरान बसों को छूट दी गई है ताकि परीक्षार्थियों और आम लोगों को आवागमन में किसी प्रकार की असुविधा न हो।

प्रशासन का कहना है कि यह निर्णय शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था बनाए रखने और परीक्षा केंद्रों तक छात्रों की समय पर पहुंच सुनिश्चित करने के उद्देश्य से लिया गया है। परीक्षा के मद्देनजर शहर के विभिन्न मार्गों पर यातायात पुलिस की तैनाती भी बढ़ाई जाएगी, साथ ही प्रमुख चौक-चौराहों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी।

Share.
© 2026 (ਫਤਿਹ ਲਾਈਵ) FatehLive.com. Designed by Forever Infotech.
Exit mobile version