फतेह लाइव, रिपोर्टर.
हजारीबाग के बड़कागांव थाना क्षेत्र के बाबूपारा गांव में रविवार की रात अज्ञात अपराधियों ने एक वृद्ध दंपत्ति की बेरहमी से हत्या कर दी गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।
मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार की सुबह जब आसपास के लोगों ने दंपत्ति के घर का दरवाजा नहीं खुलते देखा, तो उन्हें शक हुआ। इसके बाद ग्रामीणों ने घर के अंदर जाकर देखा तो दोनों वृद्ध पति-पत्नी खून से लथपथ अवस्था में पड़े थे। दोनों के गर्दन पर धारदार हथियार से वार कर हत्या की गई है।
घटना की सूचना तत्काल बड़कागांव थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू की। प्रारंभिक जांच में हत्या के कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं हो सका है।

