Breaking News
Jamshedpur : श्री श्री दक्षिणेश्वरी काली मंदिर में उमड़ी भक्तों की भीड़ Sangrur : ਲਾਲਾ ਜਗਤ ਨਰਾਇਣ ਦੇ ਸਮਾਗਮ ’ਚ ਸ਼ਮੂਲੀਅਤ ’ਤੇ ਘਿਰੇ ਮਸਤੂਆਣਾ ਕੌਂਸਲ ਸਕੱਤਰ ਖਹਿਰਾ, ਸਪਸ਼ਟੀਕਰਨ ਦੇ ਕੇ ਮੰਗੀ ਮੁਆਫ਼ੀ: ਸਿੱਖ ਜਥਾ ਮਾਲਵਾ Ranchi : रेलवे स्टेशन पर 8 लाख का 16 किलो गांजा जब्त, नाबालिग पकड़ा गया Ranchi Divison : यात्रियों की सुरक्षा में उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, आरपीएफ रांची को मिला ‘सिक्योरिटी शील्ड’ अवार्ड New Delhi/Jamshedpur : कुड़माली को आठवीं अनुसूची में शामिल करने की मांग तेज, विद्युत महतो समेत चार सांसदों ने अमित शाह से की मुलाकात Jamshedpur : सीजीपीसी के पूर्व प्रधान महेंद्र सिंह बोझा का लंगर होटल ताज में, नामदाबस्ती गुरुद्वारा में होगी अंतिम अरदास

Jamshedpur : पूर्व सांसद शैलेंद्र महतो के खिलाफ भूमिज-मुंडा समाज में आक्रोश, जानें क्यों – Video

SHARE:

Jamshedpur.
जमशेदपुर के पूर्व सांसद शैलेंद्र महतो के खिलाफ भूमिज- मुंडा समुदाय का आक्रोश बढ़ता जा रहा है. भूमिज मुंडा समाज के लोगों नें शैलेन्द्र महतो पर इतिहास को तोड़मरोड़ कर भूमिज- मुंडा समाज के स्वतंत्रता सेनानियों का नाम इतिहास के पन्नों से हटाने का आरोप लगाया है.
इसको लेकर सोमवार को भूमिज- मुंडा समुदाय के लोग पूर्वी सिंहभूम जिला मुख्यालय पहुंचे और उपायुक् से मुलाकात कर एक मांग पत्र सौंपते हुए मंगलवार को ऐतिहासिक गोपाल मैदान में प्रस्तावित रघुनाथ महतो की जयंती पर आपत्ति जताई. समाज के लोगों ने बताया कि जिस रघुनाथ महतो का जिक्र स्वतंत्रता सेनानी के तौर पर किया जा रहा है, दरअसल उनका नाम किसी भी स्वाधीनता आंदोलन में कहीं भी शामिल नहीं रहा है. चुआड़ विद्रोह के असल नायक धालभूमगढ़ के राजा जगन्नाथ सिंह धवलदेव एवं उनके जागीरदार जगन्नाथ सिंह पातर थे रघुनाथ महतो शैलेंद्र महतो का दिमागी उपज है, जिसे पूरा महतो समाज मान रहा है, जो कहीं ना कहीं स्वतंत्रता सेनानी का अपमान है. प्रतिनिधिमंडल में शामिल शिव सिंह सरदार ने साफ कर दिया है, कि महतो समाज के इस काल्पनिक रघुनाथ महतो का पुरजोर विरोध किया जाएगा. उन्होंने बताया कि देश की आजादी में भूमिज- मुंडा समाज के हजारों लोगों ने बलिदान दिया. जिसे पूर्व सांसद शैलेंद्र महतो तोड़- मरोड़ कर पेश कर रहे हैं, जिसका हर स्तर पर विरोध किया जाएगा.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर