Breaking News
Jamshedpur : फोटोग्राफर एसोसिएशन ने किया ‘OPS Odisha Photo Fair 2026’ के पोस्टर का विमोचन P&M Mall Jamshedpur : पीएंडएम मॉल में सीलिंग की कार्रवाई, अतिरिक्त जमीन पर कब्जे की शिकायत पर टाटा स्टील ने कराया संयुक्त सर्वे Lady Meherbai Tata Biography : लेडी मेहरबाई टाटा की दूरदर्शी सोच, त्याग से लेकर महिला अधिकारों तक छोड़ी अमिट छाप Tata Steel Production Growth : Jamshedpur : टाटा स्टील के उत्पादन में 10% की वृद्धि, दूसरी तिमाही में 6.21 मिलियन टन कच्चे इस्पात का उत्पादन Jamshedpur : JRD स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में पहली बार होगा इंटर कॉलेज टूर्नामेंट, 7 संस्थानों के खिलाड़ी दिखाएंगे दम Jamshedpur : गरबा-डांडिया के व्यवसायीकरण पर उठे सवाल, ‘जश्न इवेंट’ की डांडिया नाइट रद्द होने का दावा; आयोजनों की सुरक्षा और जीएसटी जांच की मांग
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : चैती छठ पूजा को लेकर सिदगोड़ा सूर्य मंदिर समिति कर रही विशेष तैयारियां, भव्य रूप से होगा आयोजन, बैठक में बनी रूपरेखा

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

जमशेदपुर में चैती छठ पूजा को लेकर सिदगोड़ा स्थित सूर्य मंदिर समिति ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। इस बार चार दिवसीय चैती छठ 22 से 25 मार्च, 2026 तक है। पर्व की शुरुआत नहाय खाय से होगी और उषा अर्घ्य के साथ समापन होगा। सोमवार को सूर्य मंदिर समिति के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह की अध्यक्षता में चैती छठ पूजा की सफलता को लेकर महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न हुई, जिसमें समिति के पदाधिकारियों ने पूजा की सफल आयोजन हेतु अपनी-अपनी जिम्मेदारियों को सुनिश्चित किया।

इस बैठक में सूर्य मंदिर समिति के मुख्य संरक्षक एवं पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास भी मौजूद रहे। सूर्य मंदिर समिति के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने बताया कि सूर्य मंदिर के मुख्य संरक्षक एवं पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास और संरक्षक चंद्रगुप्त सिंह के मार्गदर्शन में छठ व्रतियों के लिए स्वच्छता और सुविधा का विशेष ध्यान रखा जाएगा। मंदिर परिसर में स्थित दोनों तालाबों की सफाई कर उनमें स्वच्छ और निर्मल जल भरा जाएगा, जिससे श्रद्धालु पवित्र भाव से सूर्य उपासना कर सकें।

Gambhir Car Associate Motion Ads

साथ ही, पूरे मंदिर परिसर को रंग-बिरंगी लाइटों और फूलों से आकर्षक तरीके से सजाया जा रहा है। वहीं, पूजा के दौरान व्रतधारियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सेवा शिविर का आयोजन किया जाएगा। यहां 25 मार्च को सुबह अर्घ्य के लिए गाय का कच्चा दूध, अगरबत्ती, चाय व अन्य सामग्री की व्यवस्था की गई है। इसके साथ ही, 24 मार्च को संध्या अर्घ्य के दिन शीतल पेय शर्बत का वितरण किया जाएगा। चैती छठ पूजा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के जुटने की संभावना को देखते हुए मंदिर समिति द्वारा सुरक्षा के उचित इंतजाम किए जा रहे हैं।

स्थानीय प्रशासन और मंदिर समिति के सदस्यगण सुरक्षा व्यवस्था को सुनिश्चित करेंगे। साथ ही, घाट पर ‘पहले आओ-पहले पाओ’ के आधार पर श्रद्धालु भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित करेंगे। इसके लिए 24 मार्च को दोपहर 2 बजे सूर्य मंदिर परिसर के दोनों तालाबों के प्रवेश द्वार को खोला जाएगा। सूर्य मंदिर समिति ने शहरवासियों से अपील की है कि वे सिदगोड़ा सूर्य मंदिर परिसर में छठ पूजा करने अवश्य पधारें।

बैठक के दौरान अमरजीत सिंह राजा, सुशांत पांडा, शैलेश गुप्ता, शशिकांत सिंह, बंटी अग्रवाल, कृष्णमोहन सिंह, कंचन दत्ता, प्रेम झा, प्रमोद मिश्रा समेत अन्य उपस्थित थे।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर