Singer Mannat Noor : महिला दिवस के उपलक्ष्य में “मिट्टी की खुशबू” सांस्कृतिक संध्या आयोजित, गायिका मन्नत नूर ने झुमाया

SHARE:

 बिष्टुपुर के माइकल जॉन सभागार में “धोखा दीता” सॉन्ग पर्दे पर लॉन्च, 10 महिलाओं को किया गया सम्मानित 

फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर एक विशेष सांस्कृतिक एवं सम्मान कार्यक्रम “मिट्टी की खुशबू” के आयोजन ने रविवार शाम को जमशेदपुर वासियों के लिए यादगार बन गया. बिष्टुपुर के माइकल जॉन सभागार में यूनिटी संस्था द्वारा संयोजक लवली गिल के नेतृत्व में कार्यक्रम में भांगड़ा, गतका (सिख मार्शल आर्ट) की प्रस्तुति ने दर्शकों का तो समां बांधा ही, लेकिन इससे भी परे जो खास रहा वह था, देशभर में लोकप्रिय “लॉन्ग लाची” गाने से पहचान बनाने वाली मशहूर सिंगर मन्नत नूर का आगमन, जो सेलिब्रिटी अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं. 

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

मन्नत नूर ने अपनी उपस्थिति से लौहनगरी के लोगों को यादगार और अनमोल पल देते हुए अपने चुनिंदा गानों पर झूमने पर मजबूर कर दिया. “मिट्टी की खुशबू” केवल एक मनोरंजन कार्यक्रम नहीं, बल्कि महिला दिवस के मौके पर महिलाओं के सम्मान, उनकी प्रतिभा और समाज में उनकी भूमिका को समर्पित करने का एक मंच भी रहा, जहां 10 आत्मनिर्भर महिलाओं को विशेष सम्मान प्रदान किया गया. देर शाम तक आयोजन का दर्शकों ने लुप्त उठाया. 

कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित कर पूर्व सांसद सुमन महतो, दयाल बिल्डर के प्रमुख गुरदयाल सिंह टीटू, झामुमो नेत्री कमलजीत कौर गिल, सेंट्रल सिख स्त्री सत्संग सभा की चेयरमैन कमलजीत कौर, झामुमो नेता हरजीत सिंह मोनू, समाजसेवी चंचल भाटिया, सुखदेव सिंह गिल, तरुण कुमार ने की. इस दौरान कार्यक्रम में भाग लेने, उसमें सहयोग करने के लिए कई लोगों को सम्मानित भी किया गया. अंत में तरुण कुमार ने अगले वर्ष फिर मन्नत नूर को बुलाकर इससे बड़ा आयोजन करने का वायदा दर्शकों से किया. कार्यक्रम के दौरान गायिका मन्नत नूर से सेल्फी लेने के लिए भी लोगों खासकर महिलाओं में होड़ मची रही.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर