WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Patna Saheb : प्रधान-महासचिव मिलकर मतदाता सूची को अंतिम रूप दे : एसडीओ, सिंहभूम के बीस से ज्यादा सिंह सभाओं के नाम काटे गए

SHARE:

जमशेदपुर।

गुरु गोविंद सिंह जी की जन्मस्थली तख्त श्री हरमंदिर जी पटना साहिब प्रबंधन कमेटी के दक्षिण बिहार निर्वाचन क्षेत्र सहित सभी पांचों निर्वाचन क्षेत्र की मतदाता सूची को अंतिम रूप देने के लिए प्रधान जगजोत सिंह सोही एवं महासचिव इंद्रजीत सिंह को निर्देश पटना सिटी की एसडीओ गुंजन सिंह ने दिया है। शनिवार को दोनों गुटों की संयुक्त बैठक एसडीओ कार्यालय में बुलाई गई थी और वहां उभय पक्षों को एसडीओ ने बड़े ही धैर्य के साथ सुना।

बैठक में पहले काफी कड़वाहट रही, लेकिन बातचीत के क्रम में उभय पक्ष परस्पर सहमति बनाने को सहमत हो गए।
कोऑप्ट मेंबर को लेकर भी तनातनी देखी गई। महासचिव की ओर से तर्क दिया गया कि हरपाल सिंह जोहल को सर्वसम्मति एवं बहुमत से हटाया गया था। वह अब सैद्धांतिक रूप से सदस्य नहीं है। उसके स्थान पर चरणजीत सिंह को कोऑप्ट किया गया था। चरणजीत सिंह का प्रस्ताव भी सरदार जगजोत सिंह सोही ने ही दिया था।

Gambhir Car Associate Motion Ads

एसडीओ को महासचिव की ओर से बताया गया कि मतदाता सूची को अंतिम रूप दिया जा चुका है। इस पर प्रधान जगजोत सिंह सोही ने अनभिज्ञता जाहिर की तो एसडीओ ने निर्देश दिया कि दोनों पक्ष मिलकर परस्पर सहमति के आधार पर मतदाता सूची को अंतिम रूप दें और इसे प्राधिकार में जमा करवा दें।

यदि इसके लिए समय चाहिए तो वह प्राधिकार को लिखित रूप से आग्रह भी करेंगे। इधर प्राप्त जानकारी के अनुसार दक्षिणी बिहार निर्वाचन क्षेत्र के सिंहभूम जिले के लगभग बीस संस्थाओं का नाम कट गया है जिन्होंने पहली बार मतदाता सूची में निबंधन के लिए आवेदन दिया था। इनके नामों पर आपत्ति जताई गई थी।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर