Breaking News
Viral Crime : जमुई में नाबालिग लड़का-लड़की से सरेराह बदसलूकी, वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने कसा शिकंजा Political Prediction: सम्राट चौधरी की कुर्सी पर उपेंद्र कुशवाहा का बड़ा बयान, बोले- ‘शीर्ष नेतृत्व और आपकी कृपा रहेगी, तब तक कोई नहीं हटा सकता’ Jamshedpur Breaking : जुगसलाई में मलिक प्लाई शॉप में लाखों की चोरी, छत के रास्ते घुसे चोर, देखें – Video Jamshedpur : रोटरी के स्क्रीनिंग कैंप में 10 बच्चों में दिल में छेद, 7 में कटे होंठ-तालु की पहचान Jamshedpur : बाराद्वारी एनक्लेव सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमेटी ने की खूँटी पूजा Adityapur : त्रिनेत्रम आई हॉस्पिटल में ‘Next Gen Optometry’ पर प्रशिक्षण सत्र, ऑप्टोमेट्रिस्टों को आधुनिक डायग्नोस्टिक तकनीक और प्राथमिक नेत्र चिकित्सा की दी जानकारी, देखें – Video
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : बर्मामाइंस एफसीआई गोदाम से चावल चोरी करते कैरेज कॉलोनी का युवक गिरफ्तार, संगठित गिरोह पर पुलिस ने बनाई नजर

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

जमशेदपुर के बर्मामाइंस थाना क्षेत्र में स्थित भारतीय खाद्य निगम एफसीआई के गोदाम से सरकारी चावल की चोरी का प्रयास करते हुए एक युवक को पुलिस ने रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार युवक की पहचान बर्मामाइंस कैरेज कॉलोनी निवासी मोहम्मद तौशिक के रूप में हुई है. घटना शुक्रवार शाम करीब छह बजे की है.

जानकारी के अनुसार, एफसीआई गोदाम से चावल की बोरियों को एक ट्रक पर लादा जा रहा था. इसी दौरान पांच युवक ट्रक के पास पहुंचे और चोरी-छिपे चावल की बोरी उतारने लगे. उसी समय किसी स्थानीय व्यक्ति ने बर्मामाइंस थाना को सूचना दे दी. पुलिस टीम मौके पर पहुंची और कार्रवाई करते हुए एक युवक तौशिक को मौके से दबोच लिया.

Gambhir Car Associate Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

वहीं उसके साथ मौजूद चार अन्य युवक पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल रहे फरार आरोपियों की पहचान अरमान बच्चा, नूर बच्चा, सिकंदर और सलाउद्दीन के रूप में हुई है, जो सभी बर्मामाइंस की कैरेज कॉलोनी स्थित मुस्लिम बस्ती के रहने वाले हैं. पुलिस ने चारों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है. थाना प्रभारी ने बताया कि सरकारी अनाज की चोरी गंभीर मामला है.

पकड़े गए आरोपी से पूछताछ की जा रही है. पुलिस को आशंका है कि यह चोरी एक संगठित गिरोह का हिस्सा हो सकती है. जल्द ही फरार आरोपियों को भी गिरफ्तार कर पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा. एफसीआई की ओर से लिखित शिकायत मिलते ही प्राथमिकी दर्ज कर ली जाएगी.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर