Potka : शंकरदा गांव में सांपों की देवी मां मंनसा की पूजा में झापान का आयोजन

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

जमशेदपुर से सटे पोटका के शंकरदा गांव में सांपों की देवी मां मनसा की पूजा अर्चना को लेकर भव्य झापान (ओझा गुनी के द्वारा बिषधर सापों का खेल )का आयोजन किया गया। जिसमें तीन ओझा – गुनियों द्वारा एक दर्जन से ज्यादा जहरीले नाग सांपों को लाकर एक शोभायात्रा के माध्यम से हजारों की संख्या में उपस्थित भक्तों के समक्ष सांपों का खेल का आयोजन किया गया।

भक्तों में आपार श्रद्धा एवं विश्वास है की सांपोॅ की देवी मां मनसा की श्रद्धा भाव से पूजा अर्चना करने पर निसंतान दंपत्ति को संतान की प्राप्ति होती है तथा इन बिषधर सांपों के डसने का खतरा भी नहीं रहता है। वहीं पूर्व जिला परिषद करुणा मई मंडल एवं जिला परिषद पिंकी मंडल ने बताया कि शंकरदा गांव में लगभग 105 वर्षों से माँ मनसा की पूजा अर्चना होती आ रही है।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

मगर सबसे बड़ी बात है कि शंकरदा एवं उसके आसपास के गांव में जहरीले सापों के डसने से एक भी व्यक्ति की जान नहीं गई है। वहीं सुख,शांति,समृद्धि आदि की मनोकामना को पूर्ति के लिए लोग सांपों की देवी मां मनसा के शोभायात्रा में हजारों की संख्या में भक्तगण शामिल होते हैं, जिसमें दूर दराज से भक्तगण पहुंचते हैं एवं इन सांपों का दर्शन कर अपने आप को धन्य करते हैं। झापान के दौरान मुख्य रूप से मारकंड भकत, हरविंदर भकत, निरंजन भकत, शैलेंद्र गोप, नकुल गोप, धणपति भकत, बनमली भकत, अभिषेक गोप, कौशिक मंडल आदि उपस्थित रहे।

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें