Breaking News
Jharkhand Police Big Succes : झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर सुजीत सिन्हा पुलिस एनकाउंटर में ढेर, जेल शिफ्टिंग के दौरान भागने की कोशिश का दावा Jamshedpur Crime : नशे के खिलाफ आवाज उठाने की सजा या गैंगवार? बर्मामाइंस में शांति समिति सदस्य पर 11 राउंड फायरिंग, हालत गंभीर, दर्जन भर खोखे बरामद, देखें – Video Jamshedpur : श्री गुरु हरकिशन साहिब जी का प्रकाश उत्सव किताडी गुरुद्वारा में श्रद्धा व उत्साह के साथ मनाया गया असंगी चेक डैम में NIT जमशेदपुर के छात्र के डूबने से हड़कंप, किया सड़क जाम साथी ने की थी गुलशन की हत्या, हादसा दिखाने के लिए पटरी किनारे फेंका शव दलमा में अत्याधुनिक इको रेस्ट हाउस, पर्यटकों को मिलेगी लग्जरी सुविधा

Ranchi : 53वीं सीनियर पुरुष हैंडबॉल चैंपियनशिप का आयोजन रांची में 22 से 26 फरवरी तक

SHARE:

  • झारखंड में पहली बार हो रहा है यह प्रतिष्ठित हैंडबॉल टूर्नामेंट

फतेह लाइव, रिपोर्टर

53वीं सीनियर पुरुष हैंडबॉल चैंपियनशिप का आयोजन 22 से 26 फरवरी 2025 तक ताना भगत इंडोर स्टेडियम, रांची में किया जाएगा. यह पहली बार है जब यह चैंपियनशिप रांची में आयोजित हो रही है. चैंपियनशिप का उद्घाटन 22 फरवरी को दोपहर 3:00 बजे होगा और समापन 26 फरवरी को सुबह 12:30 बजे होगा. इस महत्वपूर्ण आयोजन की तैयारियों को लेकर झारखंड राज्य हैंडबॉल संघ के अध्यक्ष डॉ. प्रदीप कुमार बलमुचु और महासचिव खुर्शीद खान की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गई. बैठक में आगामी चैंपियनशिप के आयोजन के लिए समिति का गठन किया गया, जिसमें पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज कुमार साहू को चेयरमैन नियुक्त किया गया.

इसे भी पढ़ें :  Seraiklea : बडाहरिहरपुर ब्लास्टर्स ने जीता एमपीएल-6 का खिताब

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

चैंपियनशिप की तैयारी के लिए समितियों का गठन

इस चैंपियनशिप में कुल 30 टीमें भाग लेंगी, जिसमें लगभग 600 खिलाड़ी अपनी-अपनी टीमों का प्रतिनिधित्व करेंगे. आयोजन स्थल पर बैठक में उपाध्यक्ष राघवेंद्र शर्मा, कोषाध्यक्ष फिरोज खान, और अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे. सभी खिलाड़ियों और आयोजकों से अपेक्षा की जाती है कि वे खेल भावना और उत्साह के साथ इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में भाग लें. इस अवसर पर खेल और उत्साह से भरा माहौल बनाने के साथ ही खेल के प्रति उत्साह और समर्थन बढ़ाने की दिशा में यह आयोजन महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर