Breaking News
Jharkhand Police Big Succes : झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर सुजीत सिन्हा पुलिस एनकाउंटर में ढेर, जेल शिफ्टिंग के दौरान भागने की कोशिश का दावा Jamshedpur Crime : नशे के खिलाफ आवाज उठाने की सजा या गैंगवार? बर्मामाइंस में शांति समिति सदस्य पर 11 राउंड फायरिंग, हालत गंभीर, दर्जन भर खोखे बरामद, देखें – Video Jamshedpur : श्री गुरु हरकिशन साहिब जी का प्रकाश उत्सव किताडी गुरुद्वारा में श्रद्धा व उत्साह के साथ मनाया गया असंगी चेक डैम में NIT जमशेदपुर के छात्र के डूबने से हड़कंप, किया सड़क जाम साथी ने की थी गुलशन की हत्या, हादसा दिखाने के लिए पटरी किनारे फेंका शव दलमा में अत्याधुनिक इको रेस्ट हाउस, पर्यटकों को मिलेगी लग्जरी सुविधा

Seraiklea : बडाहरिहरपुर ब्लास्टर्स ने जीता एमपीएल-6 का खिताब

SHARE:

  • सचिन टुडू प्लेयर ऑफ द सीरीज एवं सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज, सुमित महतो बने सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज

फतेह लाइव, रिपोर्टर

महादेव प्रीमियर लीग (एमपीएल) के छठे संस्करण में बडाहरिहरपुर ब्लास्टर्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रामचंद्रपुर रॉयल्स को सात विकेट से हराकर खिताब अपने नाम किया. फाइनल मैच में बडाहरिहरपुर ब्लास्टर्स ने रामचंद्रपुर रॉयल्स के 93 रन के लक्ष्य को 11वें ओवर में ही प्राप्त कर लिया. रामचंद्रपुर रॉयल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए तीन विकेट खोकर 93 रन बनाए, जिसमें सुमित महतो ने 36 और सचिन टुडू ने 23 रन की अहम पारी खेली. बडाहरिहरपुर की ओर से मुकेश कुमार ने दो और लालचंद रवानी ने एक विकेट लिया. बडाहरिहरपुर की टीम ने लक्ष्य का पीछा करते हुए नारायण महतो की 36 रन और मुकेश कुमार की 28 रन की पारी से आसानी से मैच जीत लिया. इस जीत के साथ बडाहरिहरपुर ब्लास्टर्स ने एमपीएल-6 का खिताब अपने नाम किया.

इसे भी पढ़ें : Accident Near Railway Station : टाटानगर स्टेशन के पास डंपर की चपेट में आकर बाइक सवार पति-पत्नी की मौत

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

फाइनल में रामचंद्रपुर रॉयल्स के सचिन टुडू को प्लेयर ऑफ द सीरीज और सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज का खिताब मिला, वहीं सुमित महतो को सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज का पुरस्कार दिया गया. फाइनल के प्लेयर ऑफ द फाइनल मुकेश कुमार रहे. इस टूर्नामेंट का आयोजन कांड्रा स्थित आधुनिक पावर एंड नेचुरल रिसोर्सेज लिमिटेड द्वारा किया गया, जहां सभी मैच बडाहरिहरपुर मैदान में खेले गए. कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अरुण कुमार मिश्रा ने विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी और मेडल देकर उनका उत्साह बढ़ाया. इस दौरान अंपायरिंग की भूमिका लालू प्रसाद यादव और महेश माही ने निभाई, जबकि दीपक यादव स्कोरर थे. महादेव प्रीमियर लीग (एमपीएल) में कुल 16 टीमों ने हिस्सा लिया और टूर्नामेंट के सफल आयोजन में सभी उच्चाधिकारियों और कर्मचारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर