फतेह लाइव, रिपोर्टर.

रांची में युवा आक्रोश रैली में प्रशासन ने लाठीचार्ज कर दी है. जमशेदपुर भाजयुमो के कार्यकर्ता कृष्णकांत राय और हजारीबाग के पूर्व सांसद डॉ यदुनाथ पांडेय आंसू गैस के गोले लगने पर रिम्स ले जाया गया है. इनके पैर में रबर की गोली लगी है. जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा व अन्य ने उन्हें रिम्स अस्पताल पहुंचाया है.

यह भी पढ़े : Potka : हम दिल से नशे को छुड़ाने का इरादा करें और दूसरों को भी नशे से बचाने का फिक्र करें : मौलाना जाहिद 

जानकारी के अनुसार युवा आक्रोश रैली में पुलिस के द्वारा रबर की गोली, आंसू गैस, लाठियाँ चलाई गई, जिसमें भाजपा जमशेदपुर महानगर के युवा मोर्चा के कार्यकर्ता बिरसानगर निवासी कृष्णकांत राय और हजारीबाग के पूर्व सांसद डॉ यदुनाथ पांडेय को पैर में रबर गोली लगने से घायल अवस्था में रिम्स ले जाया गया है। जहां उपचार किया जा रहा है। इस घटना के बाद वहां भगदड़ मच गई.

Share.
© 2026 (ਫਤਿਹ ਲਾਈਵ) FatehLive.com. Designed by Forever Infotech.
Exit mobile version