Ranchi : ठंड से झारखंड में जन-जीवन अस्त-व्यस्त, अभी राहत की संभावना नहीं

SHARE:

फतेह लाइव रिपोर्टर

झारखंड में पिछले चार दिनों से कड़ाके की ठंड पड़ रही है. ठंड ने पूरे राज्य का जन-जीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है. इससे लोगों को खासा परेशानी हो रही है. कुल मिलाकर ठंड ने दैनिक रूटिन को ही बदलकर रख दिया है. सुबह के समय हल्की हवाएं चलने के कारण ठंड का अहसास ज्यादा हो रहा है. अभी स्कूलों को बंद कर दिया गया है. अगर इसी तरह का लगातार मौसम रहा तो स्कूलों की छुट्टियों में और भी बढ़ोतरी हो सकती है.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : करणी सेना ने दिवंगत आयुष को दी श्रद्धांजलि, वनभोज स्थगित

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

दक्षिण भारत में चार दिनों पूर्व बर्फ बारी हुई थी. उसी का प्रभाव अबतक झारखंड में पड़ रहा है. हालांकि पूर्व में मौसम विभाग की ओर से झारखंड में बारिश होने के भी संकेत दिए गए थे. अगर झारखंड में बारिश होती है तो हाड कंपाने वाली ठंड पड़ सकती है. झारखंड मौसम विभाग की माने तो अभी ठंड राहत मिलने के आसार नहीं है. सुबह के समय कोहरा या धुंध नजर आएगा. उसके बाद धूप खिलेगी. दिन चढ़ने के साथ ही मौसम भी सामान्य और शुष्क हो जाएगा.

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें