WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Ranchi : कारगिल विजय दिवस की 25वीं वर्षगाँठ पर माँ शारदे मंच की ओर से किया गया सैनिकों का सम्मान

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

कारगिल विजय दिवस की 25वीं वर्षगाँठ पर माँ शारदे मंच की ओर से सैनिक सम्मान, नाटक प्रस्तुति एवं अखिल भारतीय कवि सम्मलेन का आयोजन बिरसा चौक के होटल द पार्क रिट्रीट में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय सेवा भारती के अध्यक्ष गुरुशरण प्रसाद तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में झारखण्ड चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स के अध्यक्ष किशोर मंत्री, वरिष्ठ चिकित्सक डा० के० पी० सिन्हा, प्रसिद्ध समाजसेवी रमाशंकर प्रसाद, अरुण शर्मा तथा मुकेश कुमार उपस्थित रहे। कार्यक्रम में राज्य के विभिन्न जिलों के भूतपूर्व सैनिकों के साथ विभिन्न राज्यों के कवियों ने काव्य पाठ किया जिनमे दिल्ली से कविता विकास, गया से कुमार आर्यन, जमशेदपुर से अंकिता सिन्हा तथा रांची से प्रवीण परिमल एवं अनुराधा सिंह ने देश के वीर सैनिकों के सम्मान में अपनी प्रस्तुति से समां बाँधकर सभी श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।

यह भी पढ़े : Jamshedpur : डॉ. अजय के जनकल्याण रथ से 1241 लोग हुए लाभान्वित, लाभुकों ने जताया आभार

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन तथा माँ शारदे की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर किया गया। वीणा श्री ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत किया। माँ शारदे मंच की अध्यक्ष नीतू सिन्हा ने अतिथियों का स्वागत अंगवस्त्र और प्रतीक चिन्ह देकर किया। मुख्य अतिथि गुरुशरण प्रसाद ने अपने संबोधन में कहा कि माँ शारदे मंच द्वारा कारगिल विजय दिवस के अवसर पर ऐसे कार्यक्रम का आयोजन अत्यंत सराहनीय है तथा मंच के इस प्रयास से देश के वीर सैनिकों के त्याग और बलिदान को सदा याद रखा जायेगा। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से समाज में अच्छा सन्देश जाता है और ऐसे आयोजनों से समाज को जोड़ने में भी मदद मिलती है। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथियों ने भी अपने संबोधन में मंच के इस प्रयास की सराहना की तथा भविष्य में इस प्रकार से आयोजनों में हर संभव सहायता करने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम में झारखण्ड फिल्म एंड थिएटर अकादमी के कलाकारों ने हमला एवं शहीद शीर्षक के दो नाटक प्रस्तुत कर उपस्थित सभी दर्शकों को भावुक कर दिया।

सभी लोगों ने कलाकारों के प्रदर्शन की सराहना की। कार्यक्रम में झारखण्ड के विभिन्न जिलों से आये 50 भूतपूर्व सैनिकों एवं समाजसेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 20 समाजसेवियों का सम्मान किया गया। मंच की ओर से नाटक प्रस्तुत करने वाले सभी कलाकारों को मेडल देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया। मंच संचालन प्रज्ञाकान्त पाठक ने किया तथा समीर सिन्हा, अजय सिन्हा, राजीव मिश्रा, राखी प्रियदर्शिनी, सुमिता सिन्हा, खुशबू बर्णवाल, वीणा श्री, पूनम वर्मा इत्यादि ने सहयोग किया। धन्यवाद ज्ञापन मंच की अध्यक्ष नीतू सिन्हा ने दिया।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर